{"_id":"5c324d0ebdec2257162faff7","slug":"121546800398-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएचई लाइन काटने वालों पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओएचई लाइन काटने वालों पर कसेगा शिकंजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मथुरा से कासगंज के बीच ओएचई लाइन काटने वाले चोरों की धर-पकड़ के लिए सतर्कता बढ़ाई जा रही है। हाथरस से सिकंदराराऊ के बीच आरपीएफ के 20 जवान रात में गश्त करेंगे। आए-दिन लाइन कटने की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ चौकी पर 20 जवान भेजे गए हैं।
बता दें कि मथुरा से कासगंज के बीच ट्रैक को ऊर्जीकृत करने के लिए ओएचई लाइन डाली गई है। जल्द इस लाइन में करंट प्रवाहित होगा। हालांकि वर्तमान में लाइन चालू नहीं है। इसका फायदा चोर उठा रहे हैं। आए-दिन कहीं न कहीं लाइन के तार को काट रहे हैं। इसे लेकर आरपीएफ के आला अफसर सतर्क हो गए हैं। मथुरा से कासगंज के बीच की सुरक्षा को दो भागों में बांटा गया है।
पहले भाग में मथुरा से मुरसान तक सुरक्षा होगी। दूसरे भाग में हाथरस सिटी से सिकंदराराऊ तक 20 जवान रात में पैदल ट्रैक पर गश्त करेंगे। वहीं सिंकदराराऊ के खेरिया के निकट शनिवार को लाइन काटने के मामले में आरपीएफ लगातार दबिश दे रही है। इस मामले में चौकी प्रभारी उदयराज का कहना है कि रात्रि में गश्त के लिए 20 जवान मिल गए हैं। जो हाथरस सिटी से सिकंदराराऊ तक गश्त करेंगे।