फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   रुपए न लौटाने पर किया था बच्चे का अपहरण

रुपए न लौटाने पर किया था बच्चे का अपहरण

Wed, 26 Dec 2018 11:53 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
रुपए न लौटाने पर किया था बच्चे का अपहरण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। मुरसान के नगला अमरा में घर के बाहर से बच्चे का अपहरण करने के मामले का पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया। पुलिस ने गुलावठी छपरावत के पास से सूमो सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे को बरामद किया है। इस बच्चे का अपहरण रुपये वापस न करने पर किया गया था।

उल्लेखनीय है कि ओमवीर पुत्र मटरू निवासी गांव नगला अमरा थाना मुरसान के चार वर्षीय बेटा आवि उर्फ अभिषेक को कार सवार लोग उठा ले गए थे। इस मामले में आरोपी मनीष पुत्र हरी सिंह निवासी भरतपुर थाना उघेती जनपद बदायूं सहित आरोपियों को जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावटी से पहले गांव छपरावत के पास से अपराध में उपयोग की गई टाटा सूमो यूपी- 15 बीपी-8300 गिरफ्तार किया है। रनवीर सिंह पुत्र भूप सिंह निवासी नगला अमरा द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन


थाना मुरसान पुलिस द्वारा सर्विलांस टीम की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और आवि उर्फ अभिषेक पुत्र ओमवीर को बरामद करने में सफलता हासिल की। पूछताछ में पता चला कि मनीष पुत्र हरी सिंह निवासी भरतपुर थाना उघैती जनपद बदायूं हाल निवासी मोहन पुरी थाना सि. लाइन जनपद मेरठ ने अपनी शादी करवाने के लिए ओमवीर पुत्र मटरू को 60 हजार रुपए दिए थे। न तो उसकी शादी कराई और न ही पैसे वापस किए। मनीष पैसे मागने पर ओमवीर टालमटोल करता रहा। इसलिए 25 दिसंबर की शाम को मनीष अपने साथियों के साथ टाटा सूमो में ओमवीर के पिता मटरू व परिवार से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान घर के बाहर खेल रहे ओमवीर के लड़के आवि उर्फ अभिषेक को उठाकर गाड़ी में बैठाकर ले गये, ताकि इसके एवज में रुपए वापस मिल जाएं। पुलिस ने मनीष पुत्र हरी सिंह निवासी भरतपुर थाना उघैती जनपद बदायूं, सुनील कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी जागृति बिहार जनपद मेरठ, दीपक पुत्र प्रेमपाल निवासी वूरेनिया थाना मिल्क खानपुर जनपद रामपुर हाल निवासी जगन्नाथपुरी जनपद मेरठ, सुखवीर पुत्र मेघ सिंह निवासी पीरनगर थाना उझानी जनपद बदायूं हाल निवासी मोहनपुरी जनपद मेरठ, महीपाल पुत्र श्रीपाल निवासी ईशमपुर टाडा थाना गुन्नोर जनपद संभल और छोटेलाल पुत्र घासीराम निवासी जगन्नाथपुरी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ 480/18 धारा 364 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। एचएचओ योगेश कुमार सिरोही ने अपनी टीम के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed