{"_id":"5b2d4b8a4f1c1bfa6e8b95d9","slug":"101529695114-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों का आंदोलन जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेखपालों का आंदोलन जारी
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तत्वावधान में लेखपालों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को भी काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। लेखपालों ने इस दौरान चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर सरकार शीघ्र निर्णय लें। अन्यथा की स्थिति में आंदोलन को और प्रभावी बनाने के लिए कुछ और कड़े कदम संगठन की ओर से उठाए जाएंगे।
लेखपालों द्वारा राजस्व परिषद से मांग की है कि उनका वेतन उच्चीकृत किया जाए। वेतन व पेंशन विसंगति दूर की जाए, भत्तों में वृद्धि की जाए, राजस्व परिषद द्वारा प्रस्तावित उपनिरीक्षक सेवा नियमावली 2017 को कैबिनेट से पारित कराया जाए। लेखपालों को लैपटॉप व स्मार्ट फोन दिलाए जाएं।
प्रोन्नति में राजस्व निरीक्षक पदोन्नति में संग्रह अमीन व भूमि अध्याप्ति अमीन का कोटा सामाप्त किया जाए। इसमें 25 प्रतिशत पद लेखपालों की विभागीय परीक्षा द्वारा भरे जाएं। संग्रह अमीन व भूमि अध्याप्ति अमीन की पदोन्नति के लिए उनके विभाग में ही पर्यवेक्षक का पद सृजित किया जाए।
विज्ञापन
लेखपालों का यह आंदोलन जिले की चारों तहसीलों में जारी रहा। इसमें सभी लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया। सदर तहसील में आंदोलन की अगुवाई संघ के अध्यक्ष एजाज मेंहदी व मंत्री बलवीर सिंह ने की।