{"_id":"59e24cd34f1c1bcc538b764f","slug":"10-kg-silver-looms-looted-in-sadabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने दिनदहाड़े 10 किलो चांदी के घुंघरू लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने दिनदहाड़े 10 किलो चांदी के घुंघरू लूटे
अमर उजाला ब्यूरो, सादाबाद (हाथरस)।
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
घटना के बारे में जानकारी लेते चौकी प्रभारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के कस्बा बिसावर के घुंघरू उद्योग में काम करने वाले एक मजदूर को बाइक सवारों ने तमंचे के बल पर लूट लिया। बदमाश इस मजदूर से 10 किलो चांदी के घुंघरू छीन ले गए। यह घटना मथुरा रोड पर थाना बलदेव क्षेत्र की पुलिस चौकी अरतौनी से करीब एक किमी आगे एक कोल्ड स्टोर के पास हुई। हालांकि सादाबाद पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।
बिसावर निवासी अशोक कुमार पुत्र हजारीलाल शनिवार की दोपहर को अपने घर से दस किलो चांदी के घुंघरू पिट्ठू बैग में भरकर उन्हें मथुरा के एक व्यापारी को देने के लिए निकला था। वह बाइक से मथुरा जा रहा था। करीब पौने तीन बजे जैसे ही वह थाना बलदेव के बिहारी कोल्ड स्टोर के समीप पहुंचा। तभी पीछे से एक बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश आए। बदमाशों ने हेलमेट पहने हुए था।
पास आकर बदमाशों ने अशोक की बाइक को गिरा दिया और तमंचे के बल पर उसके बैग को छीनकर भाग गए। सूचना मिलने पर अरतौनी चौकी पुलिस के अलावा मथुरा जिले के थाना बल्देव के प्रभारी सुभाष पांडेय भी मौके पर पहुंच गए और पीड़ित अशोक कुमार से घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली बलदेव में तहरीर दे दी है। सीओ सादाबाद योगेश कुमार का कहना है कि यह घटना फिलहाल उनके संज्ञान में नहीं है। अगर घटना बलदेव क्षेत्र में हुई है तो जांच भी मथुरा पुलिस ही करेगी।