फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Crime getting reduced on the ground: Maurya

आंकड़ों में नहीं, जमीन पर कम हो रहे अपराध : मौर्य

Sun, 27 Aug 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Sun, 27 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Crime getting reduced on the ground: Maurya
दाऊजी मेला में दर्शन करने जाते डिप्टी सीएम। - फोटो : amar ujala
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार प्रदेश को अपराधमुक्त और भयमुक्त बनाने के लिए संकल्पित है। सरकार आंकड़ों में नहीं, बल्कि जमीन पर अपराधों को नियंत्रित कर रही है। अपराधियों के खिलाफ पहली बार बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई हो रही है। ईश्वर की कृपा रही तो पूरे 25 वर्षों तक देश और प्रदेश में भाजपा की ही सरकार काबिज रहेगी। मौर्य ने मेला क्षेत्र और हाथरस के विकास के लिए जनप्रतनिधियों और अधिकारियों से प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा। मौर्य रविवार को यहां बृज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज का उद्घाटन करने आए थे और चलते-चलते पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। मौर्य ने मेले के अलावा अखिल भारतीय महाबली कुश्ती दंगल का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन


मौर्य ने कहा कि सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान को लेकर भी संवेदनशील है। उनके सम्मान में कोई कमी नहीं आने देगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में प्रदेश में भूमाफिया के खिलाफ  भी अभियान चलाया जा रहा है। महिला सुरक्षा के लिए विशेष रूप से एंटी रोमियो दलों का गठन किया गया है, जिससे महिलाएं घरों से निकलकर भयमुक्त होकर आराम से अपने कामकाज निपटा सकें। किसानों की कर्जमाफी एवं गन्ना किसानों के भुगतान की घोषणा पर सरकार ने ईमानदारी से अमल किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कहीं बाढ़ तो कहीं कम बारिश के कारण जनता को परेशानी हो रही है, लेकिन प्रदेश सरकार इस समस्या के समाधान के लिए भी तेजी से काम कर रही है। जिला पंचायत चुनाव में अपने गृह जिले कौशांबी में भाजपा की हार के सवाल पर वह चुप रहे। अन्य सवालों को भी वह टालते हुए मीटिंग हॉल में दाखिल हो गए। 
विज्ञापन


मेला उद्घाटन समारोह में डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि वर्ष 2022 तक भारत सबसे शक्तिशाली और सफल देश भारत बने। भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जातिवाद, गरीबी से मुक्त स्वच्छ भारत बने ऐसा सपना पूरा होगा। योगी सरकार मोदी के सपने वाला उत्तर प्रदेश बनाने में कार्य कर रही है। पांच महीने में सभी वर्गों के लिए योगी सरकार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री भारत के ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता हैं। दाऊजी महाराज और बांकेबिहारी की कृपा रही तो उत्तर प्रदेश और केंद्र में भाजपा की पांच साल नहीं बल्कि 25 साल तक सरकार रहेंगी। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि सर्व समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक विकास की गति पहुंचे। हमारे लिए राजनीति पैसा कमाने का नहीं, बल्कि सेवा करने का साधन हैै। प्रदेश में जाति, धर्म तथा सांप्रदायिकता को समाप्त करना हमारा उद्देश्य है। सरकार गठन के बाद से इतने अल्पसमय में ही बडे़ स्तर पर सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जन आस्था के केंद्र मेला क्षेत्र और हाथरस के विकास के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजें, जितना ज्यादा से ज्यादा हो सकेगा, जिले में सरकार द्वारा विकास कराया जाएगा। यहां के सांसद, विधायक विकास के लिए सक्रिय हैं। हम उनका पूरा सहयोग करेंगे। इस मौके पर सांसद राजेश दिवाकर, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, पूर्व विधायक राजवीर सिंह पहलवान, भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार के अलावा मेला रिसीवर डीएम अमित कुमार सिंह, एसपी सुशील घुले आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed