{"_id":"678818dedee673a65d08e379","slug":"cricket-madhaka-and-meetai-team-won-the-matches-hathras-news-c-56-1-sali1016-125640-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : मढ़ाका और मीतई की टीम ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : मढ़ाका और मीतई की टीम ने जीते मुकाबले
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सलेमपुर में चल रही सलेमपुर चैंपियनशिप क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन पहला मुकाबला सहपऊ और मढ़ाका और दूसरा मुकाबला मीतई और मकनपुर की टीमों के बीच हुआ। मढ़ाका और मीतई की टीम ने मुकाबले जीते।
पहले मुकाबले में सहपऊ की टीम ने 16 ओवर में नौ विकेट खोकर 121 रन बनाए। मढ़ाका की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह विकेट खोकर 15 ओवर में चार विकेट से मैच को जीत लिया। दूसरे मुकाबले में मीतई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में छह विकेट पर 131 रन का स्कोर बनाया, लेकिन मकनपुर की टीम इस लक्ष्य को पाने में नाकामयाब रही। मकनपुर की पूरी टीम मात्र आठ ओवर में ही 58 के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई।
मीतई की टीम ने यह मैच 73 रनों से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच मीतई की टीम से अभय राना को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रवि पहलवान द्वारा सम्मानित किया गया। मैच रैफरी की भूमिका भोलू व दुर्गेश ने निभाई। कमेंट्री लोकेंद्र व प्रदीप चौहान ने की। बृहस्पतिवार को को ताजपुर और बिसावर व नगला कोढा व नगला मैया की टीमों के बीच मुकाबला होगा।