{"_id":"5faeccb88ebc3e9ba661d0ea","slug":"crackers-sold-in-ramleela-maidan-shaphu-news-ali2487272181","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला मैदान में सजी आतिशबाजी की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला मैदान में सजी आतिशबाजी की दुकानें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
सुरक्षा की दृष्टि से इस बार सहपऊ में सिर्फ एक ही जगह पर पटाखों की बिक्री होगी। इसको लेकर सहपऊ में कस्बे के बाहर रामलीला मैदान में पटाखों की दुकान लगाने का निर्णय लिया गया है। कस्बे के 10, मानिकपुर के छह एवं देहात के एक गांव के दुकानदार ने जिले से आतिशबाजी की बिक्री के लिए लाइसेंस लिया है।
इधर, रामलीला मैदान में आतिशबाजी की दुकान लगने की सूचना पर नगर पंचायत ने मैदान में खड़ी झाड़ियों को कटवा कर वहां साफ सफाई करवाई। कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकान के आगे पीछे खड़ी झाड़ियों को काटकर वहां साफ सफाई की। आतिशबाजी की दुकानें लगाने से पहले दुकानदारों ने अग्निशमन विभाग द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों के अनुसार आग बुझाने के पूरे इंतजाम किए थे। पुलिस ने भी रामलीला मैदान में जाकर आग पर नियंत्रण पाने लिए प्रयोग में लाए जाने वाले यंत्रों, बालू पानी आदि की चेकिंग की।