फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Crack houses , residents live in fear

मकानों में पड़ी दरार, दहशत में जी रहे बाशिंदे

Fri, 15 Jul 2016 11:19 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। पिछले एक सप्ताह से हो रही तेज बारिश के चलते शहर के निचले स्थानों पर पहले से भी अधिक जलभराव हो गया है। बता दें कि शहर के कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां बिन बारिश के ही जलभराव की समस्या रहती है। अब बारिश में हालात और भी खराब हो गए हैं। जलभराव से मकानों की नीवें कमजोर हो गई हैं। मकानों की दीवारें चटक रही हैं। लोग घरों में रह तो रहे हैं, लेकिन हर समय वह दहशत के साए में रहते हैं। तेज बारिश आती है तो लोग अपने घरों से बाहर आकर बैठ जाते हैं।
विज्ञापन


शहर के नगला तुंदला, रमनपुर, नई बस्ती, भूरा नगला रोड सहित कई क्षेत्रों में मकानों की दीवारों में दरार आ गई हैं। लोगों में जलभराव की समस्या को लेकर भारी रोष व्याप्त है। 
विज्ञापन


जलभराव पर बोले लोग---
- घर के आगे सड़क तो बनाई गई, लेकिन नाला ठीक से नहीं बनाया गया। नाले का पानी घर में घुस जाता है। बारिश आती है तो पूरा घर पानी-पानी हो जाता है। पूरा परिवार परेशान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- सरोज देवी, रमनपुर
-बारिश हो या नहीं हमारे घर के सामने तो हमेशा ही जलभराव रहता है। मकान की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। घर के अंदर हर समय डर लगता है। बारिश आने पर सभी बाहर निकल आते हैं। 

- बालेश, नई बस्ती। 
-मेरा घर तो जलभराव के बिल्कुल बीच में बना हुआ है। आए-दिन कीड़े-मकोड़े निकल आते हैं। बारिश आने पर गंदा पानी घर में घुस जाता है। बहुत परेशानी होती है, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। 
- रामवती देवी, श्रीनगर। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed