फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Instructions to officers to make adequate arrangements for adequate straw and protection from cold for cattle

Hathras News: गोवंश को पर्याप्त भूसा और ठंड से बचाव के पुख्ता इंतजाम के अफसरों को निर्देश, पीडी ने ली क्लास

Tue, 05 Dec 2023 12:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Tue, 05 Dec 2023 12:19 AM IST
सार

परियोजना निदेशक ने कहा कि सड़क एवं खेतों में विचरण कर रहे निराश्रित गोवंश को नजदीकी गोशालाओं में संरक्षित कराया जाए। संरक्षित गोवंश को पर्याप्त भूसा और ठंड से बचाए जाने के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएं। ठंड से किसी भी गोवंश की मृत्यु नहीं होनी चाहिए। समय-समय पर चिकित्सकों द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाए।

विज्ञापन
Instructions to officers to make adequate arrangements for adequate straw and protection from cold for cattle
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते परियोजना निदेशक - फोटो : संवाद

विस्तार

कलेक्ट्रेट सभागार में परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण राजेश कुरील ने 4 दिसंबर को अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निराश्रित गोवंशों के भरण-पोषण, खुले में घूम रहे गोवंश के संरक्षण एवं गोशालाओं में ठंड से बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


परियोजना निदेशक ने कहा कि सड़क एवं खेतों में विचरण कर रहे निराश्रित गोवंश को नजदीकी गोशालाओं में संरक्षित कराया जाए। उन्होंने कहा कि संरक्षित गोवंश को पर्याप्त भूसा और ठंड से बचाए जाने के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कहा कि ठंड से किसी भी गोवंश की मृत्यु नहीं होनी चाहिए। समय-समय पर चिकित्सकों द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाए। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन गोशालाओं में अभी तक विद्युत कनेक्शन नहीं हुए हैं, उनमें तत्काल विद्युत कनेक्शन कराते हुए सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरों को संचालित कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों एवं समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका और नगर पंचायतों को खुले में घूम रहे गोवंश को पकड़कर संरक्षित करने तथा प्रतिदिन संरक्षित किए जा रहे गोवंश की तत्काल जीओ टैगिंग कराते हुए प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और कहा कि टैगिंग किए हुए गोवंश किसी भी दशा मे खुले में घूमते नहीं पाए जाने चाहिए, अन्यथा संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 37 अस्थायी और अन्य गो आश्रय स्थल संचालित हैं। 11868 निराश्रित गोवंश संरक्षित हैं। जिले में 3000 गोवंश खुले में घूम रहे हैं, जिनका संरक्षण कराया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed