{"_id":"65e0702e65f304aef0036a88","slug":"cow-vigilantes-caught-a-cart-full-of-suspicious-meat-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गोरक्षकों ने पकड़ी संदिग्ध मांस से भरी गाड़ी, दो लोगों को किया पुलिस के हवाले, एक बचकर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गोरक्षकों ने पकड़ी संदिग्ध मांस से भरी गाड़ी, दो लोगों को किया पुलिस के हवाले, एक बचकर भागा
Thu, 29 Feb 2024 05:23 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 29 Feb 2024 05:23 PM IST
सार
गोरक्षकों ने सादाबाद थाना क्षेत्र के बरौस टोल प्लाजा पर कार को रोका। कार में काफी मात्रा में मांस बोरियों में बंद था। कार में तीन लोग सवार थे, जिसमें से एक भाग गया। गोरक्षकों ने दो लोगों और कार को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कार के अंदर बोरे में बंद मिला संदिग्ध मांस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सादाबाद क्षेत्र के गुजरने वाले अलीगढ़-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोरक्षकों ने एक कार का पीछा कर उसे बरौस टॉल प्लाजा के पास पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। गोरक्षकों को आरोप है कि कार में प्रतिबंधित पशु का मांस है ।
विज्ञापन
किसी ने गोरक्षकों को सूचना दी कि आगरा की तरफ से एक कार सादाबाद की तरफ आ रही है, जिसमें प्रतिबंधित मांस होने की संभावना है। सूचना मिलते ही गोरक्षकों ने सादाबाद थाना क्षेत्र के बरौस टोल प्लाजा पर कार को रोकने का प्रयास किया, तो कार सवार कार को भगाने का प्रयास करने लगे। जब कार सवारों ने कार को नहीं रोका, तो कुछ गोरक्षकों ने उस पर पथराव कर कार को रुकवा लिया।
विज्ञापन
गोसेवकों के मुताबिक कार में काफी मात्रा में मांस बोरियों में बंद था । कार में तीन लोग सवार थे, जिसमें से एक बच कर भाग गया । सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई । गोरक्षकों ने पकड़े गए दोनों व्यक्तिओं का कार सहित पुलिस का सौंप दिया । पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अपने नाम आसिफ और फिरोज खान निवासी मोहल्ला व्यापारियन, सादाबाद बताया ।
विज्ञापन
पुलिस कार एवं दोनों युवकों को कोतवाली ले आई । गोरक्षकों द्वारा कोतवाली में तहरीर दी गई। पुलिस के अनुसार कार में केवल डेढ़ कुतंल मांस मिला है । मांस का नमूना लेकर पशुधन विभाग की प्रयोगशाला में भेजा गया है । जब तक जांच होकर नहीं आती, तब तक उसे संदिग्ध ही माना जाएगा । मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।