फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Court sought report in Sujata Hospital case

Hathras News: सुजाता अस्पताल प्रकरण में कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट, सामान को कहां और किसके आदेश पर ले जाया गया

Fri, 16 May 2025 10:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 16 May 2025 10:33 PM IST
सार

सील अस्पताल में रखे सामान को दूसरी जगह ले जाने का आरोप लगा है। कोर्ट ने पूछा है कि अस्पताल में रखे सामान और उपकरणों को कहां, किसके द्वारा और किसके आदेश से ले जाया जा रहा था। 

विज्ञापन
Court sought report in Sujata Hospital case
कोर्ट - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

हाथरस के मथुरा रोड स्थित सुजाता अस्पताल के प्रकरण में न्यायालय ने जिला प्रशासन से कई बिंदुओं पर रिपोर्ट तलब की है। न्यायालय ने जिला प्रशासन से अस्पताल को सील किए जाने सहित कई बिंदुओं पर ब्योरा मांगा है।

विज्ञापन


नारायण कृष्ण सेवा संस्थान की सदस्य ज्योति गौतम ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देते हुए कहा था कि 11 जनवरी 2025 को सुजाता अस्पताल को सील किया गया था। अस्पताल में लाखों रुपये की मशीनरी और सामान खुले में रखा हुआ है। 20 फरवरी को पता चला कि कुछ अज्ञात बदमाश सीढ़ी लगाकर अंदर घुसे। इस संबंध में थाने में तहरीर दी गई, लेकिन कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


बाद में पता चला कि कुछ अधिकारी सील तोड़कर अंदर घुसे थे और सामान को कहीं ले जा रहे थे। अब कोर्ट ने डीएम से रिपोर्ट मांगी है कि अस्पताल में रखे सामान और उपकरणों को कहां, किसके द्वारा और किसके आदेश से ले जाया जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed