{"_id":"608ef9258ebc3e13ce5c861b","slug":"counting-started-late-due-to-chaos-shaphu-news-ali262323758","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्यवस्थाओं की वजह से देरी से शुरू हुई मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्यवस्थाओं की वजह से देरी से शुरू हुई मतगणना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए सुबह से ही मतगणना केंद्र पर लोगों का आना प्रारंभ हो गया था। पुलिस के ड्यूटी पर पहुंचने के बाद उसने केंद्र से भीड़ को हटाना शुरू कर दिया। इस दौरान अभिलेख पूर्ण नहीं होने के कारण कुछ देर के लिए मतगणना में व्यवधान उत्पन्न हो गया।
अभिलेख पूर्ण होने के बाद अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम की सील तोड़ी। तब तक काफी देर हो गई। नौ बजे के बाद जाकर मतगणना शुरू हुई। केंद्र में सबसे पहले मतदान अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रवेश करने दिया गया। उससे पहले गेट पर ही सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
शाम तक सिर्फ 10 प्रधान प्रत्याशी की जीत की हुई घोषणा
मतगणना कार्य धीमी गति से चलने के कारण शाम तक केवल 10 प्रधान प्रत्याशियों की जीत की ही घोषणा हो सकी। इन दस प्रत्याशियों में कुकरगवां से बृजेश कुमार, लोधई से मुन्नेशी सिंह, नगला दली से ओम प्रकाश, वीरनगर से मिथलेश देवी, चौबारा से बृजवाला शर्मा, रामपुर से सुजाता सिंह, गढ़ी एवरन से श्याम सुंदर सिसोदिया, बढ़ार से प्रीति, सहपऊ देहात से धर्मपाल एवं बुढ़ाइच से शिव कुमार विजयी हुए।
विज्ञापन
प्रत्याशी सहित पांच कोरोना पॉजिटिव
सीएचसी सहपऊ पर हुए कोरोना जांच में एक प्रत्याशी सहित पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें एक महिला अभिकर्ता भी शामिल है। इनमें गांव चमरपुरा का 27 वर्षीय युवक, गांव नगला मिया की 42 वर्षीय महिला, गांव मकनपुर का 47 वर्षीय व्यक्ति, गांव बुर्जनौजी का 52 वर्षीय व्यक्ति आरटीपीसीआर में कोरोना संक्रमित निकले।
इसमें एक प्रधान प्रत्याशी बाकी तीनों अपने प्रत्याशियों के अभिकर्ता बने हुए थे। पहले तो प्रधान प्रत्याशी स्वास्थ्य विभाग की टीम से से बचता फिर रहा था लेकिन अंत में उन सभी को मतगणना केंद्र से बाहर निकालकर स्वास्थ्य विभाग अपने साथ ले गया। इसके अलावा गांव कोंकना कलां का दस वर्षीय एक किशोर भी कोरोना संक्रमित निकला उसे भी उसके गांव से स्वास्थ्य विभाग की टीम अपने साथ ले गई।