फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Correct the Aadhaar amendment in the Corona curfew at the nearest CSC

कोरोना कर्फ्यू में नजदीकी सीएससी पर कराएं आधार संशोधन

Sun, 16 May 2021 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Correct the Aadhaar amendment in the Corona curfew at the nearest CSC
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से आधार कार्ड में संशोधन सुविधा दी जा रही है। अब तक लगभग 20 हजार से ज्यादा लोगों ने सीएससी के माध्यम से आधार कार्ड के ब्योरे में संशोधन कराया है। कोरोना कर्फ्यू में भी क्षेत्र के लोगों को नजदीकी सीएससी पर ही आधार संशोधन की सुविधा मिल सकेगी।
जिले में 20 से ज्यादा सीएससी पर आधार संशोधन का काम शुरू हो चुका है। जहां कोई भी नागरिक अपने आधार कार्ड में सुधार करा सकता है। केंद्रों की संख्या में धीरे-धीरे इजाफा हो रहा है। इन सेंटरों पर केवल डेमोग्राफिक अपडेट की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन

ऑपरेटर्स द्वारा लोगों का सत्यापन फिंगर प्रिट और आंखों की पुतलियों के जरिये किया जा रहा है। सीएससी पर आधार कार्डधारकों के पते, नाम, पिता का नाम, लिंग, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल नंबर, मेल आईडी में बदलाव किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा पहला आधार नामांकन केंद्र
हाथरस का पहला आधार नामांकन सेवा केंद्र शुरू हो गया है। जहां आधार से संबंधित सभी सुविधा दी जाएंगी। अभी लॉकडाउन की वजह से सेवाएं बाधित हैं। इस सेंटर पर नए आधार के लिए आवेदन, आधार कार्ड में बदलाव , बायोमेट्रिक अपडेट आदि सुविधाएं दी जाएंगी।

- सीएससी से आधार संशोधन का काम शुरू होने बाद जनता को काफी सहूलियत मिली है। कोरोना काल में नजदीकी केंद्र के जरिये आधार संशोधन करा सकते हैं। - प्रदीप सिंह, जिला प्रबंधक सीएससी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed