{"_id":"5fb566158ebc3e5fa3001d75","slug":"corona-patient-run-away-from-district-hospital-hathras-news-ali2490215106","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल से गायब हुआ कोरोना का मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल से गायब हुआ कोरोना का मरीज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिला अस्पताल के कोविड वार्ड से एक कोरोना का मरीज गायब हो गया है। उसे 17 नवंबर को दोपहर में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मरीज के गायब होने की सूचना से जिला प्रशासन काफी परेशान है। इसके संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस को भी सूचना दी है।
कोतवाली सदर इलाके की एक गली निवासी कोरोना के मरीज को जिला अस्पताल के वार्ड नंबर आठ में भर्ती कराया गया था। भर्ती होने के कुछ घंटे बाद ही उसी दिन शाम को करीब सात बजे वह अस्पताल के वार्ड से गायब हो गया। उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। जिससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। काफी तलाश किए जाने पर भी उसका कोई सुराग नहीं लगा तो इमरजेंसी से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस सूचना में यह बताया गया कि मरीज बिना बताए लापता हो गया है। उसके विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाए।