{"_id":"5bedbdd7bdec22233165e951","slug":"controversy-over-construction-of-cremation-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्मशान की भूमि पर निर्माण पर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्मशान की भूमि पर निर्माण पर विवाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच की बैठक में भाग लेते पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव बकायन में श्मशान भूमि पर हो रहे निर्माण का मामला राजनीतिक रंग ले रहा है। शिकायत के बावजूद जब प्रशासन ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की तो शिकायतकर्ता ने हिंदू जागरण मंच के नेताओं को इससे अवगत कराया है।
हिंदू जागरण मंच के प्रदेश मंत्री अभिषेक रंजन आर्य ने कहा है कि बकायन में श्मशान भूमि पर हो रहे इस निर्माण को अगर जल्द ही नहीं हटाया गया तो मंच आंदोलन के लिए मजबूर होगा। एसडीएम सिकंदराराऊ अंजुम बी का कहना है कि यदि जांच में यह निर्माण अवैध पाया जाता है तो इसे नियमानुसार कार्रवाई कर हटाया जाएगा। गांव निवासी राकेश कुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह ने बताया कि गांव के बाहर स्थिति श्मशान घाट की जमीन दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा पूर्व प्रधान के सहयोग से अवैध रूप से धर्मस्थल बनवाया जा रहा है।
वह कई बार तहसील दिवस, समाधान दिवस के साथ डीएम और एसडीएम को भी शिकायत दे चुके हैं। तत्कालीन लेखपालों ने निरीक्षण के बिना ही गलत रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को गुमराह किया है। अब उसे शिकायत वापस लेने के लिए धमकियां दी जा रही हैं। ग्राम प्रधान सुभाष चंद्र का कहना है कि श्मशान के निकट निर्माण तो काफी समय से हो रहा है, लेकिन यह निर्माण किसी धर्मस्थल का है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। तहसील से लेखपाल आकर जांच करने के बाद ही कुछ बता सकेंगे।