{"_id":"6a0c19585fbaa43dc701157c","slug":"controversy-escalated-over-teasing-by-changing-name-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नाम बदल कर चिढ़ाने पर बढ़ा विवाद, दोनों पक्षों कहासुनी के बाद फायरिंग, युवक बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नाम बदल कर चिढ़ाने पर बढ़ा विवाद, दोनों पक्षों कहासुनी के बाद फायरिंग, युवक बाल-बाल बचा
Tue, 19 May 2026 01:34 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 19 May 2026 01:34 PM IST
सार
युवक का नाम बदल कर चिढ़ाने पर विवाद बढ़ गया। एक पक्ष ने युवक पर फायरिंग कर दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। गोली शीशे में जाकर लगी और शीशे के टुकड़े प्रेमचंद्र के चेहरे पर लगे।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के गांव नगला चौबे में कुछ अराजक युवकों ने 18 मई की दोपहर एक युवक पर फायरिंग कर दी। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव नगला चौबे के रहने वाले प्रेमचंद्र (20) पुत्र पप्पू को गांव के ही कुछ युवक नाम बदल कर चिढ़ाते थे। 18 मई की सुबह प्रेमचंद्र ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसी बात पर चार आरोपी प्रेमचंद्र के घर पहुंचे तथा उस पर फायर कर दिया। फायरिंग में युवक बाल-बाल बचा। गोली शीशे में जाकर लगी और शीशे के टुकड़े प्रेमचंद्र के चेहरे पर।
विज्ञापन
घायल अवस्था में युवक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रही है। पुलिस ने प्रेमचंद्र की शिकायत पर गांव के ही हर्ष, करन, तनु व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एएसपी रामानंद कुशवाहा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन