फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras reached Champat rai

Hathras News: चंपत राय पहुंचे हाथरस, बोले देश की स्वतंत्रता में प्रत्येक व्यक्ति का योगदान

Sat, 08 Jul 2023 12:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 08 Jul 2023 12:34 AM IST
सार

क्रांति तीर्थ में स्वतंत्रता में बलिदान हुए गुमनाम बलिदानी क्रांतिवीर मुंशी गजाधर सिंह, क्रांतिवीर जनार्दन वाजपेयी, भीमसेन वाजपेयी और क्रांतिवीर कन्हैयालाल के परिवार को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। चंपत राय ने कहा कि हमारा भारत पूरी तरह से कभी गुलाम नहीं हुआ। अगर हुआ भी तो उसके विरुद्ध उसका संघर्ष हमेशा रहा है।

विज्ञापन
Hathras reached Champat rai
बलिदानियों के परिजनों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि चंपत राय व असीम अरुण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अग्रवाल सेवा सदन में शुक्रवार को संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन में सेंटर फॉर एडवांस रिसर्च ऑफ डेवलपमेंट एंड चेंज के संयोजन में संस्कार भारती द्वारा ''क्रांति तीर्थ'' शृंखला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्रांतिवीरों को नमन किया गया। मुख्य अतिथि श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपतराय ने कहा कि देश की स्वतंत्रता में प्रत्येक व्यक्ति का योगदान रहा है।

विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण और मुख्य वक्ता के रूप में जम्मू कश्मीर अध्ययन केंद्र दिल्ली के निर्देशक आशुतोष भटनागर रहे। अध्यक्षता उद्योगपति रामकुमार अग्रवाल ने की। इस मौके पर स्वतंत्रता में बलिदान हुए गुमनाम बलिदानी क्रांतिवीर मुंशी गजाधर सिंह, क्रांतिवीर जनार्दन वाजपेयी, भीमसेन वाजपेयी और क्रांतिवीर कन्हैयालाल के परिवार को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। चंपत राय ने कहा कि हमारा भारत पूरी तरह से कभी गुलाम नहीं हुआ। अगर हुआ भी तो उसके विरुद्ध उसका संघर्ष हमेशा रहा है।
विज्ञापन


आशुतोष भटनागर ने कहा कि गुलामी के खिलाफ हमारे संघर्ष की शुरुआत उस दिन से हो गई थी, जिस दिन से आक्रमणकारियों के मन में भारत को गुलाम बनाने का विचार आया था। भारत को अपने स्व की पहचान हमेशा से रही है। हजार वर्ष के इतिहास में ऐसा कोई भी दिन नहीं रहा, जिस दिन भारत पूरी तरह से गुलाम हो गया हो या उसने गुलामी के खिलाफ़ संघर्ष नहीं किया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, विधान परिषद सदस्य चौधरी ऋषिपाल सिंह, विधायक अंजुला सिंह माहौर, पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, पूर्व सांसद लालबहादुर रावल, जिला प्रभारी देवेंद्र चौधरी, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू, जिला अध्यक्ष गौरव आर्य, विभाग प्रचारक गोविंद, जिला प्रचारक मुनेंद्र, राजेंद्रनाथ चतुर्वेदी, मुकेश सूर्यवंशी, नरेंद्र सिंह, तरुण शर्मा, प्रवीण खंडेलवाल, गोपालकृष्ण शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed