फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   contractor sent the body of the young man home by calling it a road accident

Hathras: ठेकेदार ने सड़क दुर्घटना बताकर घर भेजा युवक का शव, परिजनों ने कराया पोस्टमार्टम, परिवार में छाया मातम

Sat, 12 Jul 2025 06:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 12 Jul 2025 06:32 PM IST
सार

सीओ योगेंद्र नारायण कृष्ण ने बताया है कि परिजनों ने कोतवाली पर आकर सड़क दुर्घटना में मौत की बात कही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जो तहरीर मिलेगी उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
contractor sent the body of the young man home by calling it a road accident
सड़क हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

मुजफ्फरनगर में बिजली का कार्य कर रहे सासनी क्षेत्र निवासी 38 वर्षीय किशनवीर की 12 जुलाई को मौत हो गई। ठेकेदार ने मौत की वजह सड़क दुर्घटना बताई है। परिजनों ने सासनी कोतवाली में सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


सासनी के राईया निवासी किशनवीर पुत्र लालाराम मुजफ्फरनगर में बिजली ठेकेदार के साथ खंभे लगाने का कार्य करते थे। भाई अजीत ने बताया है कि ठेकेदार ने परिजनों को फोन पर जानकारी दी कि किशनवीर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। आरोप है कि ठेकेदार ने बिना पुलिस को सूचना दिए, सीधे शव को गांव में भेज दिया। गांव पहुंची एंबुलेंस में किशनवीर के शव को देख परिजन घबरा गए। परिवार में मातम पसर गया। मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सासनी कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। क्षेत्राधिकारी योगेंद्र नारायण कृष्ण ने बताया है कि परिजनों ने कोतवाली पर आकर सड़क दुर्घटना में मौत की बात कही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जो तहरीर मिलेगी उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक ने अपने पीछे पत्नी, चार बच्चों एवं मां-बाप को भी बिलखते छोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed