फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Contract workers of roadways blocked the roads, buses were not allowed to leave the depot for four hours

Hathras News: रोडवेज के संविदा कर्मियों का चक्का जाम, चार घंटे तक डिपो से नहीं निकलने दी बसें

Thu, 24 Jul 2025 01:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 24 Jul 2025 01:06 AM IST
सार

एआरएम ने दो दिन का रेस्ट देने का आश्वासन दिया, लेकिन वह लिखित आदेश जारी करने की मांग पर अड़े थे। बाद में एआरएम ने नौ बिंदुओं पर लिखित आदेश जारी किया, इसके बाद उन्होंने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

विज्ञापन
Contract workers of roadways blocked the roads, buses were not allowed to leave the depot for four hours
रोडवेज कार्यशाला के बाहर धरने पर बैठे संविदा कर्मचारी - फोटो : संवाद

विस्तार

लंबी दूरी से लौटने के बाद एक दिन डबल ड्यूटी देने और अगले दिन की अनुपस्थिति दर्ज करने पर रोडवेज के संविदा कर्मी भड़क उठे। उन्होंने 23 जुलाई सुबह सात बजे चक्का जाम कर कार्यशाला के बाहर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान 11 बजे तक उन्होंने डिपो से एक भी बस बाहर नहीं निकलने दी। इस दौरान चार घंटे तक यात्री परेशानी झेलते रहे।

विज्ञापन


हाथरस डिपो से दिल्ली, आगरा-अलीगढ़, सिकन्दराराऊ सहित कई स्थानों के लिए बसें चलती हैं। चक्का जाम के कारण यह बसें मार्ग पर नहीं निकल पाईं। लंबी दूरी से लौटने वाली बसों को ही कुछ एक मार्ग पर रवाना किया गया। इस दौरान यात्रियों को अन्य डिपो का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


चक्का जाम की सूचना पर एआरएम प्रदीप यादव मौके पर पहुंचे और इनसे बातचीत शुरू की। संविदा कर्मियों का कहना है कि आरएम के मौखिक आदेश पर साप्ताहिक अवकाश रद्द कर दिया गया है। पहले लंबी दूरी की यात्रा के बाद बस लेकर लौटने पर पहले संविदा कर्मियों को दो दिन का डबल ड्यूटी रेस्ट दिया जा रहा था, जिसे करीब दस दिन पहले बंद कर दिया गया। अब एक दिन का रेस्ट दिया जा रहा है, दूसरे दिन ड्यूटी पर न आने पर उनकी अनुपस्थिति दर्ज की जा रही है। इसी से संविदा कर्मी चालकों और परिचालकों में गुस्सा है। उन्होंने तीन दिन पहले डीएम को भी ज्ञापन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरएम ने दो दिन का रेस्ट देने का आश्वासन दिया, लेकिन वह लिखित आदेश जारी करने की मांग पर अड़े थे। बाद में एआरएम ने नौ बिंदुओं पर लिखित आदेश जारी किया, इसके बाद उन्होंने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। 11 बजे के बाद हाथरस डिपो से बसों का संचालन जारी हो पाया। इस दौरान रोडवेज के संयुक्त कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष बीरी सिंह, संविदा कर्मी अजय कुमार, विनीत पचौरी, राजेश कुमार, सुशील कुमार आदि वार्ता और धरने-प्रदर्शन में शामिल रहे।
 

25 बसों का संचालन नहीं हो पाया
डिपो से सुबह सात बजे से 11 बजे तक करीब 25 बसें मार्ग पर निकल जाती हैं। संविदा कर्मियों के प्रदर्शन के चलते इनका संचालन नहीं हो पाया। प्रदर्शन समाप्त होने के बाद बसें शुरू हो पाई। बसों के संचालन को पटरी पर लौटने में करीब 12 बज गए।

चालक-परिचालक को समझाने पहुंचीं विधायक
कार्यशाला के मुख्य द्वार पर चल रहे धरने पर संविदा कर्मियों से वार्ता करने सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर व पूर्व नगर पालिका चेयरमैन आशीष शर्मा, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया। संविदा कर्मियों ने उन्हें अपनी मांगों के बारे में जानकारी दी। सभी ने एआरएम हाथरस डिपो प्रदीप कुमार यादव से वार्ता की। पूरी स्थिति जानने के बाद आरएम अलीगढ़ से वार्ता कर मामलेे को सुलझाया गया।
 

इन मांगों पर दिया लिखित आश्वासन

-डबल ड्यूटी पर दो डीडीआर और साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा।
-1000 किमी से अधिक बस के संचालन पर चार दिन की उपस्थिति।
-कुंभ मेले के भुगतान में भिन्नता दूर कर भुगतान करने का आश्वासन।
-कांवड़ यात्रा के दौरान डीजल औसत व लोड फैक्टर कटौती नहीं होगी।

सुबह मुझे दिल्ली के लिए निकलना था, लेकिन बस न मिलने के कारण दिक्कत हुई। काफी देर इंतजार के बाद बस न आने पर मैं घर लौट आया, अब कल दिल्ली जाऊंगा।-अनूप सिंह, यात्री
अलीगढ़ जाना था, लेकिन सुबह के समय हड़ताल होने के कारण बस नहीं मिली। करीब एक घंटे बाद बस मिलने पर अलीगढ़ रवाना हो पाया, लौटते हुए देर हो गई, तब दुकान खोली।-मयंक शर्मा, यात्री
करीब 11 बजे सभी चालक-परिचालक के साथ बैठक कर उनकी मांगे मान ली गई हैं। उन्हें लिखित में पत्र दिया गया है। बसों का संचालन नियमित रूप से शुरू हो गया है।-प्रदीप कुमार यादव, एआरएम, हाथरस डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed