फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Conspiracy imposed under NRHM scam

साजिश के तहत थोपा एनआरएचएम घोटाला

Thu, 28 Jul 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Thu, 28 Jul 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Conspiracy imposed under NRHM scam
बाबू स‌िंह कुश्‍ावाहा - फोटो : amar ujala
 जन अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने एनआरएचएम घोटाला नहीं किया था। बसपा नेताओं ने साजिश के तहत उन्हें फंसाया था। एनआरएचएम घोटाले से पहले दो डॉक्टरों की हत्या हुई थी।
विज्ञापन


उन्होंने हत्या का पर्दाफाश कराए जाने के लिए आवाज उठाई तो साजिश के तहत उन पर एनआरएचएम घोटाला थोप दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि एनआरएचएम से उनका कोई लेना-देना नहीं था और कभी इस विभाग की फाइल पर हस्ताक्षर भी नहीं किए। यह बातें उन्होंने जनसंपर्क चेतना यात्रा के हाथरस आगमन के बाद राजरानी मेहरा गेस्ट हाउस में सभा के दौरान कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बसपा में उनका कद बढ़ रहा था और कुशवाहा, सैनी, शाक्य, दलित और शोषितों में पहचान बन रही थी। इस सब से बसपा के कुछ नेता जल रहे थे। मेरे साथ धोखा हुआ, जिसकी वजह से मैं चार साल जेल में रहा। उन्होंने कहा कि पहले बसपा में जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी भागीदारी नारा था और उसी से प्रेरित होकर बसपा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बसपा में जिसकी जितनी थैली भारी, उसकी उतनी भागीदारी चल रही है। उन्होंने अभी हाल में बसपा छोड़ने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को जन अधिकार मंच में आने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि वह यदि मंच में शामिल होते हैं तो उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर उनके पीछेे-पीछे चलेंगे। अयोध्या में राम मंदिर की तरफ इशारा करते हुए कहा कि कुछ लोग भगवान का घर बनाने के नाम पर राजनीति कर रहे हैं।

युवा रोजगार के लिए देश-प्रदेश छोड़ रहे हैं। किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा है। मनरेगा को खेती से जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने आरक्षण पर बोलते हुए कहा कि आरक्षण किसी भी कीमत पर समाप्त नहीं होने दिया जाएगा। देश में जो जाति, जितने फीसदी है, उसे उतने फीसदी ही आरक्षण मिलना चाहिए। आरक्षण का लाभ चालाक लोग उठा रहे हैं।

जब वह जेल में थे तो दलित, शोषित, पिछड़ों के लिए ही सोचते रहते थे। वहीं पर जन अधिकार मंच बनाने की योजना बनाई गई। मंच के बैनर तले सभी वर्गों का ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने वोट की ताकत समझनी होगी।  हमारे वोट से ही देश और प्रदेश  में राजा बनते हैं।


अब तक 72 जनपदों में जनसंपर्क हो चुका है और 577 स्थानों पर लोगों से मिले हैं। इससे पूर्व मंच के कार्यकर्ताओं ने बाबू सिंह कुशवाहा का माल्यार्पण, तलवार और प्रतीक चिन्ह भेंटकर जोशीला स्वागत किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed