फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Congressmen who came to give memorandum occupied the chair of EO

Hathras News: ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेसियों ने ईओ की कुर्सी पर किया कब्जा

Tue, 08 Aug 2023 12:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 08 Aug 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Congressmen who came to give memorandum occupied the chair of EO
नगर पालिका परिषद सीमा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर सोमवार को जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता डॉ. मुकेश चंद्रा और प्रदेश महासचिव मंडल प्रभारी योगेश कुमार ओके के संयुक्त आह्वान पर कांग्रेस पदाधिकारी नगर पालिका पार्क में जमा हुए। कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए अधिशासी अधिकारी के कार्यालय पहुंचकर उनकी कुर्सी पर कब्जा कर लिया। भाजपा सरकार, नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कार्यालय अधीक्षक विजय स्वर्णकार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन





डॉ. मुकेश चंद्रा और योगेश कुमार ओके ने कहा कि अगर जल्द इन समस्याओं का निस्तारण पालिका प्रशासन द्वारा न किया गया तो पालिका प्रशासन के विरुद्ध मोर्चा खोलकर कांग्रेसी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। कांग्रेसियों ने ज्ञापन में नाले-नालियों की सफाई कराने, निराश्रित गोवंश को पकड़वाने, जलभराव की समस्या का निस्तारण किया जाए, खराब पड़े नलों को सही कराने, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तुरंत चालू कराने, दवा का छिड़काव व फॉगिंग कराकर संक्रामक बीमारियों की रोकथाम का उपाय किए जाने, वार्ड संख्या 11 में पोखर पर अतिक्रमण से घरों में पानी भरने की समस्या का समाधान कराने की मांगें उठाई गई हैं।
विज्ञापन





ज्ञापन देने वालों में पूर्व पीसीसी सदस्य अशोक गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित, पूर्व उपाध्यक्ष अवधेश बख्शी, पूर्व कोषाध्यक्ष अजीत गोस्वामी, पूर्व महामंत्री संजीव आंधीवाल, पूर्व जिला प्रवक्ता डॉ. मुकेशचंद्रा, प्रदेश महासचिव मंडल प्रभारी योगेश कुमार ओके, पूर्व सचिव कृपेंद्र चौहान, सुरेशचंद्र शर्मा, हरीशंकर शर्मा, देवानंद कुशवाहा, रूपेश साहिल, मुरारी लाल गुप्ता, एटीएम गुरु, प्रभाशंकर शर्मा, कपिल सिंह, रमेश चौहान आदि कांग्रेसी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed