{"_id":"66ae27c07170bdbc1e0d8210","slug":"congressmen-protest-against-unannounced-power-cuts-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना, राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना, राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन
Sat, 03 Aug 2024 06:21 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 03 Aug 2024 06:21 PM IST
सार
हाथरस में बिजली की भारी कटौती हो रही है। अघोषित कटौती से आम लोगों सहित व्यापारी, कामगार, विद्यार्थी आदि सभी परेशान हैं। कारोबार भी इसका असर पड़ रहा है। बिजली कटौती के कारण किसान अपनी धान व अन्य फसलों की ट्यूबवेल से सिंचाई नहीं कर पा रहे है।
विज्ञापन
बिजली कटौती को लेकर डीएम को ज्ञापन देने जाते कांग्रेसी
- फोटो : स्वयं
विस्तार
हाथरस जिले से लेकर प्रदेश में हो रही अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में 3 अगस्त को जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट परिसर पर धरना दिया। ओसी कलेक्ट्रेट को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि जिले में बिजली की भारी कटौती हो रही है। अघोषित कटौती से आम लोगों सहित व्यापारी, कामगार, विद्यार्थी आदि सभी परेशान हैं। कारोबार भी इसका असर पड़ रहा है। बिजली कटौती के कारण किसान अपनी धान व अन्य फसलों की ट्यूबवेल से सिंचाई नहीं कर पा रहे है।
विज्ञापन
चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि बिजली विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में एससी एसटी विभाग के प्रदेश महासचिव योगेश कुमार ओके, सेवादल के जिला अध्यक्ष मुन्नालाल शर्मा, आमना बेगम, पं. भोले शंकर, हरिशंकर वर्मा, गिर्राज सिंह गहलौत, पन्नालाल, मुन्नी देवी, मो. युसूफ, सलीम खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन