फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Congressmen burnt effigy of state government by raising slogans

कांग्रेसियों ने नारेबाजी कर फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Thu, 22 Aug 2019 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt effigy of state government by raising slogans
कांग्रेसियों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
विज्ञापन

पेट्रोल और डीजल की मूल्य वृद्धि पर जताया आक्रोश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। यूपी में पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ने पर स्थानीय कांग्रेसियों ने आक्रोश व्यक्त किया है। कांग्रेसजनों ने राधाकृष्ण कृपा भवन के सामने शहीद भगत सिंह पार्क के निकट जाकर नारेबाजी की और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी राधाकृष्ण कृपा भवन पर एकत्रित हुए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित एवं शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा अच्छे दिन लाने का वादा करने वाली सरकार ने सबसे ज्यादा बुरे दिन लाकर खड़े कर दिए हैं। पेट्रोल और डीजल की मूल्य वृद्धि से आम जनमानस की खाद्य वस्तुओं पर प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

इसके उपरांत कांग्रेसजनों ने शहीद भगत सिंह पार्क पर जाकर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया और भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए सरकार के कार्यों की निंदा की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव पंडित ब्रह्मदेव शर्मा, अशोक कुमार गुप्त, अविनाश पचौरी, अवधेश बक्शी, शरद उपाध्याय नंदा, कृपेंद्र सिंह चौहान, संजीव आंधीवाल, नारायण प्रसाद पिप्पल, हरिशंकर वर्मा, पन्नालाल, नवल नरूला, राधेश्याम अग्निहोत्री, विष्णु कुमार, आरके राजू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed