संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले में किसान जन जागरण अभियान के तहत कांग्रेस नेता शरद उपाध्याय नंदा, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव आदित्य शर्मा ने मुरसान ब्लॉक के गांव टुकसान में किसानों से संपर्क किया व किसानों की समस्याओ को जाना। इस मौके पर अवधेश बक्शी, आकाश शर्मा, लोकेश कुमार,प्रशांत उपाध्याय,राहुल कुमार,सुमित शर्मा आदि लोग मौजूद थे। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में लगातार किसानों की समस्याओं को लेकर किसान जन जागरण अभियान के तहत फार्म भरवाए जा रहे हैं। इसी क्रम में कई गांवों का दौरा कांग्रेसजनों ने किया और किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर पंडित ऋषि कुमार कौशिक वीणा गुप्ता एडवोकेट कपिल नरूला हरिशंकर वर्मा रचित शर्मा आदि थे।