फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Congress members could not hold a candle march due to strict police action.

Hathras News: पुलिस की सख्ती से कांग्रेसी नहीं निकाल सके कैंडल मार्च

Sun, 26 Jul 2026 01:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Congress members could not hold a candle march due to strict police action.
सिकंदराराऊ के मस्जिद मार्केट के बाहर तैनात पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : Samvad
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद स्थानीय कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकालने की घोषणा की थी, जैसे ही पुलिस को इसकी भनक लगी तत्काल मस्जिद मार्केट पर पुलिस बल पहुंच गया। इसके बाद कैंडल मार्च निकालने से पहले ही कांग्रेसी वहां से चले गए।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने बताया कि पार्टी हाईकमान का निर्देश है कि कैंडल मार्च निकाला जाए। इसी निर्देश के तहत वह कस्बे में शनिवार की शाम को कैंडल मार्च निकालने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन कोतवाली पुलिस के पहुंचने के बाद उन्होंने कैंडल मार्च निकालना स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाल शिवकुमार शर्मा का कहना है कि जब मामला खत्म हो गया, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया तो कैंडल मार्च निकालने का क्या मतलब है। किसी भी कीमत में कैंडल मार्च नहीं निकलने दिया जाएगा। मस्जिद मार्केट में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जो लोग कैंडल मार्च निकालने का प्रयास कर रहे थे, उनकी तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed