फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   congress leader has taken advice from his worker

कार्यकर्ताओं की राय पर कांग्रेस बिछाएगी चुनावी बिसात

Mon, 21 Jun 2021 12:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
congress leader has taken advice from his worker
बैठक में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कांग्रेस संगठन को ग्राम स्तर तक मजबूत करने के लिए अब राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारियों के दौरे शुरू हो गए हैं। इस क्रम में रविवार को राष्ट्रीय सचिव यूपी के सह प्रभारी रोहित चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी योगेश दीक्षित, प्रदेश महासचिव प्रभारी श्याम सुंदर उपाध्याय, प्रदेश सचिव प्रभारी अमित सिंह दिवाकर ने पार्टी की जिला, शहर, ब्लॉक, नगर न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर की कमेटियों की बैठक की।
राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी ने कहा कि सभी के महत्वपूर्ण सुझाव से पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ मिशन 2022 को पूरा करने के लिए तीनों विधानसभा क्षेत्रों से मजबूत दावेदारों को प्रत्याशी बनाकर विधानसभा में पहुंचाना पार्टी का लक्ष्य है। जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, बीना गुप्ता एडवोकेट, जितेंद्र गौतम एडवोकेट, शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम ने अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर व पगड़ी बांधकर स्वागत किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि अब पार्टी का संगठन ग्राम स्तर तक पहुंच चुका है। वह खुद गांव-गांव जाकर न्याय पंचायत कमेटी ग्राम पंचायत कमेटियों का गठन करवा रहे हैं। प्रत्येक ब्लॉक अध्यक्ष अपने ब्लॉक में नगर अध्यक्ष अपने वार्ड में मजबूती के साथ कांग्रेस संगठन को खड़ा कर रहे हैं। कांग्रेस तीनों विधानसभाओं पर मजबूती के साथ लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रदीप जादौन, अजीत कुमार चौहान, काजल चौधरी, सत्यम वशिष्ठ, धीरेश दीक्षित, पंडित संतोष शर्मा, दिनेश चौधरी, नगर अध्यक्ष हसीन खान, सोनू पंडित, अनुज शर्मा, चंद्रशेखर छौंकर, डॉ. कासिम ने पदाधिकारियों को सुझाव दिए। राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी रोहित चौधरी ने प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ बंद कमरे में भी बैठकर एक-एक कार्यकर्ता से उनके मन की बात जानी। जिला, शहर, ब्लॉक, नगर, न्याय पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से गुफ्तगू की।

बैठक में जितेंद्र गौतम एडवोकेट, मथुरा प्रसाद, कृष्णा गुप्ता, कुलदीप कुमार सिंह, जगत रावत, पवन पंडित, मुन्नालाल शर्मा, आरके राजू, मोहम्मद ताहिर नूरी, शैलेंद्र उपाध्याय, निखिलवर्ती पाठक, गौरव कश्यप, नीरज शर्मा, मनोज उपाध्याय, राधेश्याम अग्निहोत्री, राय साहब एडवोकेट, मोहम्मद शाकिर कुरैशी, सत्यप्रकाश रंगीला, रामबृज सिंह, नावेद खान, अनुज कुमार संत, ललतेश गुप्ता, अखलाक भारती, मधुर मनोहर शर्मा, रोशनलाल वर्मा, संदीप कश्यप, गिरिराज सिंह गहलोत, विनोद शर्मा, शशि गुरु, देवेंद्र शर्मा, कपिल नरूला, रचित शर्मा, पिंटू खटीक, रवि यादव, प्रमोद लोधी, अंकुर यादव, गिरीश दिवाकर, सोमेश यादव, रामकिशन, रामवीर सिंह, गोविंद शरण चतुर्वेदी, दिनेशचंद्र यादव, शिवम उपाध्याय, बलवीर सिंह सूर्यवंशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed