संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
यूरिया की किल्लत एवं किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजकुमार को दिया है। जिसमें समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की है।
ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसियों ने कहा है कि पूरे उत्तर प्रदेश में यूरिया की भारी किल्लत पैदा हो गई है। धान की फसल को यूरिया नसीब नहीं हो रहा है। यूरिया की कालाबाजारी बढ़ती जा रही है। जिससे किसानों को दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है। सहकारी समितियों पर यूरिया नहीं है। जबकि बाजार में भरपूर यूरिया मिल रहा है। कस्बा में बना आयुर्वेदिक चिकित्सालय की इमारत बदहाल है। ग्रामीणों को उपचार के लिए आने में डर लगता है। इसमें भी एक मात्र चिकित्सक ही है। नगर पंचायत की पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन टूटी पड़ी है। मंडी परिसर में जलभराव की समस्या व्याप्त है। किसानों के बिलों में की बढ़ोत्तरी वापस ली जाए। किसानों को बिजली पर्याप्त मात्रा में दी जाए। ज्ञापन देने वालों में धीरेश दीक्षित, जीवन किशोर लवानियां, नरेंद्र वर्मा, केधारी लाल शर्मा, पूरन चंद्र वार्ष्णेय, मुन्ना लाल शर्मा, जय शंकर पाराशर, अविनाश पचौरी, अनुज संत, हरी किशन दीक्षित, वीरेंद्र जैन, मोहम्मद काशिम, के एल शर्मा आदि शामिल थे।