{"_id":"60ef27088ebc3ebf593513a3","slug":"congress-launched-a-signature-campaign-against-inflation-sikandhra-rahu-news-ali268119013","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
पेट्रोल, डीजल के दामों में वृद्धि के खिलाफ बुधवार को नगर कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोल पंपों पर कैंप लगाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। कांग्रेसियों ने पंप पर कैंप लगाकर लोगों से महंगाई के विरोध में हस्ताक्षर करवाया। अभियान में सभी फ्रंटल संगठन शामिल हुए।
वक्ताओं ने कहा कि जब कांग्रेस शासन में थोड़े भी पेट्रोल, डीजल के भाव बढ़ जाते थे तब भाजपाई बैलगाड़ियों से संसद मार्च करते थे। अब इन उत्पादों के रेट अप्रत्याशित रूप से बढ़ रहे हैं तो भाजपा की केंद्र सरकार मौन साधे हुए हैं। बढ़ती महंगाई से आम आदमी बुरी तरह दुखी है।
कैंप में नगर अध्यक्ष हसीन खान, जिला उपाध्यक्ष नवेद अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप जादौन, जिला सचिव राशिद कुरैशी, जिला महासचिव निखिलबर्ती पाठक, पवन ठाकुर, शिवम यादव, प्रशांत कुमार, गौरव कश्यप, गिरीश दिवाकर, सिराज अहमद, युवराज सिंह, महेंद्र पाल आदि थे।