फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Congress District President evaded the police and left for Delhi with his associates.

Hathras News: पुलिस को चकमा देकर साथियों संग दिल्ली रवाना हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष

Mon, 12 Oct 2026 02:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Congress District President evaded the police and left for Delhi with his associates.
पुलिस की निगरानी के बीच चकमा देकर अपने सा​थियों के साथ दिल्ली रवाना होते क्रांग्रेस जिलाध्यक्ष। - फोटो : Self
कांग्रेस के 12 अक्टूबर को दिल्ली में प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष विवेक उपाध्याय अपने साथियों के साथ दिल्ली रवाना हो गए। पिछले कई दिनों से पुलिस उनकी गतिविधियों पर निगरानी रख रही थी और उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा था।
विज्ञापन

कांग्रेस की ओर से जारी प्रेस नोट में जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में शामिल होना लोकतांत्रिक अधिकार है। पुलिस की पहरेदारी और दबाव से विपक्ष की आवाज नहीं दबाई जा सकती। कांग्रेस का संघर्ष संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे और किसी दबाव से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि सवाल पूछना और शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराना विपक्ष की लोकतांत्रिक जिम्मेदारी है। कांग्रेस कार्यकर्ता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का रास्ता शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक संघर्ष का है और वे न डरेंगे, न झुकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed