फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Congress District President and City President in Hathras

Hathras: विवेक उपाध्याय बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष और योगेश को शहर की कमान, अधिवक्ताओं ने किया स्वागत

Fri, 21 Mar 2025 10:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 21 Mar 2025 10:10 PM IST
सार

जिलाध्यक्ष बनाए गए सासनी क्षेत्र के गांव बांधनू निवासी विवेक कुमार उपाध्याय उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव रहे हैं। यूपी कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग में महासचिव रहे योगेश कुमार ओके को शहर अध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन
Congress District President and City President in Hathras
कांग्रेस नगर अध्यक्ष बनने पर योगेश कुमार ओके का स्वागत करते अधिवक्ता - फोटो : स्वयं

विस्तार

करीब पांच साल बाद कांग्रेस ने हाथरस जिले में जिलाध्यक्ष और शहराध्यक्ष बदल दिए हैं। चंद्रगुप्त विक्रमादित्य की जगह अब विवेक कुमार उपाध्याय को जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि योगेश कुमार ओके को शहराध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष बनाए गए सासनी क्षेत्र के गांव बांधनू निवासी विवेक कुमार उपाध्याय उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव रहे हैं। इसके साथ ही वह एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष और मनरेगा निगरानी समिति के जिला महासचिव सहित कई पदों पर रहे हैं। यूपी कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग में महासचिव रहे योगेश कुमार ओके को शहर अध्यक्ष बनाया गया है। 
विज्ञापन


21 मार्च को वरिष्ठ अधिवक्ता हरिओम शर्मा, लल्लन बाबू एडवोकेट, ब्रजमोहन राही के नेतृत्व में युवा विधिक सलाहकार योगेश कुमार ओके का कांग्रेस का शहर अध्यक्ष बनाए जाने पर जोरदार स्वागत किया गया। संचालन इरफान कुरैशी एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में जगदीश प्रसाद कुशवाहा, योगेंद्रपाल, केके शर्मा, योगेश कुशवाहा, हरिमोहन शर्मा, रामब्रज, ब्रह्मदत्त गौतम, संजय तिवारी, सतीश शर्मा, अकील अहमद आदि अधिवक्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed