फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Computer operator going to election control room crushed by canter

Hathras News: चुनाव कंट्रोल रूम जा रहे कंप्यूटर ऑपरेटर को कैंटर ने रौंदा, हुई दर्दनाक मौत

Thu, 04 Apr 2024 01:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 04 Apr 2024 01:04 AM IST
सार

कंप्यूटर ऑपरेटर रात को वह बाइक से ड्यूटी करने के लिए कलेक्ट्रेट को जा रहे थे। रास्ते में मथुरा रोड स्थित हतीसा पुल के पास मथुरा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में मोहित की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Computer operator going to election control room crushed by canter
मृतक मोहित कश्यप - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शहर के मथुरा रोड स्थित हतीसा पुल के पास 2 अप्रैल देर रात जिला कलेक्ट्रेट को जा रहे बाइक सवार कंप्यूटर ऑपरेटर को तेज रफ्तार कैंटर ने रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


शहर के जलेसर रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी मोहित कश्यप (40) मनोज कश्यप जिला कलेक्ट्रेट पर चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए कंट्रोल रूम में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। 2 अप्रैल की रात को वह बाइक से ड्यूटी करने के लिए कलेक्ट्रेट को जा रहे थे। रास्ते में मथुरा रोड स्थित हतीसा पुल के पास मथुरा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में मोहित की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसा देख मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। लोग का देख कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस पहुंच गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। क्षेत्राधिकारी राम प्रवेश राय ने कहा, युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed