फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Complaints about police inaction echoed at the 'Samadhan Diwas' (Grievance Redressal Day).

Hathras News: समाधान दिवस में गूंजीं पुलिस निष्क्रियता की शिकायतें

Sun, 07 Jun 2026 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 07 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Complaints about police inaction echoed at the 'Samadhan Diwas' (Grievance Redressal Day).
संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनते अधिकारी।  संवाद - फोटो : Samvad
तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में दबंगई और पुलिस की निष्क्रियता की शिकायतें गूंजीं। मंडलायुक्त संगीता सिंह के समक्ष कुल 93 शिकायतें आईं, जिनमें से 16 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

भूमि कब्जा, मारपीट, पुलिस की कथित निष्क्रियता और जान-माल की सुरक्षा से जुड़े मामलों ने अधिकारियों का ध्यान खींचा। मंडलायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

गांव बिर्रा की केला देवी ने पैतृक भूमि पर कथित अवैध कब्जे और धमकी की शिकायत दर्ज कराई। मंडलायुक्त ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, विधु नगला निवासी अंशु और उनकी मां शशि देवी ने पति की हत्या के आरोपियों द्वारा दोबारा मारपीट किए जाने तथा पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने की शिकायत की। उन्होंने परिवार की सुरक्षा की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनारसी नगला प्रहलाद निवासी अंजली देवी और उनके पति साहूकार ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने घर में घुसकर उनकी आठ माह की गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट की और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। मंडलायुक्त ने सभी मामलों में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान एसडीएम नीरज शर्मा, सीओ हिमांशु माथुर, तहसीलदार रजत कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed