फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Complaint filed regarding actress Swara Bhasker's remark.

Hathras News: अभिनेत्री स्वरा भास्कर की टिप्पणी पर की शिकायत

Sat, 05 Sep 2026 02:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 05 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Complaint filed regarding actress Swara Bhasker's remark.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर द्वारा रानी पद्मावती के जौहर और क्षत्रिय समाज पर की गई कथित टिप्पणी के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। शुक्रवार शाम करणी सेना के पदाधिकारियों ने हाथरस गेट कोतवाली पहुंचकर पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और अभिनेत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन


करणी सेना के जिलाध्यक्ष राणा ऋषि प्रताप सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। ज्ञापन में कहा गया कि माता पद्मावती संपूर्ण देश में श्रद्धा, त्याग और सम्मान का प्रतीक हैं। संगठन का आरोप है कि स्वरा भास्कर की टिप्पणी से न केवल क्षत्रिय समाज, बल्कि सनातन धर्म में आस्था रखने वाले देश भर के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन

राणा ऋषि प्रताप सिंह ने दावा किया कि इस कथित टिप्पणी से संबंधित वीडियो और अन्य सामग्री सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। करणी सेना ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इन सभी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को आधार बनाकर मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और संबंधित धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि प्रकरण में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, चंदपा थाने में भी करणी सेना के पदाधिकारियों ने कोतवाली प्रभारी योगेश कुमार को तहरीर सौंपी। करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष (युवा शक्ति) अभिषेक सिसोदिया और प्रांतीय उपाध्यक्ष (बृज क्षेत्र) जोगेंद्र सिसोदिया के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed