{"_id":"673e49e87003d07ae8087b9a","slug":"complaint-filed-against-amul-in-consumer-disputes-redressal-commission-hathras-news-c-56-1-sali1016-122995-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में अमूल के विरुद्ध परिवाद दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में अमूल के विरुद्ध परिवाद दर्ज
Thu, 21 Nov 2024 02:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 21 Nov 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
दिवाली पर खरीदी गई अमूल कंपनी की मिठाई एक्सपायरी डेट बकाया होने के बाद भी खराब निकल आई। जब कंपनी के टोल फ्री नंबर पर इसकी सुनवाई नहीं हुई तो उपभोक्ता ने कंपनी के खिलाफ जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में परिवाद दर्ज करा दिया।
अधिवक्ता रामकुमार शर्मा ने बताया कि सादाबाद दरवाजा निवासी डॉ. राधा गर्ग ने दिवाली पर अपने संबंधियों को भेंट देने के लिए अमूल कंपनी द्वारा निर्मित काजू की मिठाई खरीदी। इन पैकेट पर 21 नवंबर की एक्सपायरी डेट अंकित थी। इनमें से कुछ पैकेट तो उन्होंने भेंट कर दिए, जबकि एक पैकेट अपने लिए रख लिया। जब इसे खोला तो मिठाई में फंगस लगी मिली।
राधा गर्ग ने पहले दुकानदार से बात की। उसने पैकेट वापस नहीं लिया तो उन्होंने कंपनी के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। कंपनी की तरफ से लगातार आश्वासन दिए जाते रहे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। कंपनी के इस व्यवहार से आहत उपभोक्ता डॉ. राधा गर्ग ने मामले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी को शिकायत दर्ज कराई और जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में मामला दर्ज कराया।