{"_id":"66ad0a3d10ea567efd0020b8","slug":"complaint-about-providing-less-milk-in-mid-day-meal-found-true-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mid Day Meal: सही मिली मध्याह्न भोजन में कम दूध देने की शिकायत, बीईओ ने बीएसए को सोंपी जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mid Day Meal: सही मिली मध्याह्न भोजन में कम दूध देने की शिकायत, बीईओ ने बीएसए को सोंपी जांच रिपोर्ट
Fri, 02 Aug 2024 10:03 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 02 Aug 2024 10:03 PM IST
सार
31 जुलाई को ग्रामीण विद्यालय पहुंचे। वहां पता चला कि उपस्थित 46 विद्यार्थियों के लिए महज डेढ़ लीटर दूध लाया गया था। डेयरी पर दूध की जांच कराई तो इसकी गुणवत्ता भी निम्र निकली। ग्रामीणों ने विद्यालय में हंगामा भी किया था।
विज्ञापन
गांव बघना में शिकायत की जांच करते बीईओ
- फोटो : ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विकास खंड हाथरस के प्राथमिक विद्यालय बघना में मध्याह्न भोजन में कम और निम्न गुणवत्ता का दूध देने की शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को जांच में सही मिली है। बीईओ ने बीएसए को जांच रिपोर्ट सौंप दी है।
विज्ञापन
चंदपा क्षेत्र के गांव बघना के प्रधान नरेंद्र सिंह उर्फ राज सिसौदिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम से इस संबंध में शिकायत की थी। 31 जुलाई को ग्रामीण विद्यालय पहुंचे। वहां पता चला कि उपस्थित 46 विद्यार्थियों के लिए महज डेढ़ लीटर दूध लाया गया था। डेयरी पर दूध की जांच कराई तो इसकी गुणवत्ता भी निम्र निकली।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने विद्यालय में हंगामा भी किया था। ग्रामीणों ने डीएम से मामले की जांच कराकर विद्यालय में मध्याह्न भोजन की व्यवस्था एनजीओ या सहायक अध्यापक को देने की मांग की। डीएम आशीष कुमार के निर्देश पर बीएसए ने शिकायत की जांच हाथरस विकास खंड के बीईओ भुवन प्रकाश को सौंपी थी।
विज्ञापन