फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Communicate with women and listen to their problems: DIG

महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनें : डीआईजी

Sun, 01 Oct 2023 12:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 01 Oct 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Communicate with women and listen to their problems: DIG
पुलिस लाइन में बैठक लेते डीआईजी। स्रोत : पुलिस विभाग - फोटो : Samvad
पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र शलभ माथुर ने शनिवार को मेंडू रोड पुलिस लाइन स्थित जिला प्रशिक्षण इकाई में मिशन शक्ति, शक्ति दीदी, एंटी रोमियो अभियान के संबंध में जनपद के थानों के एंटी रोमियो प्रभारी और महिला बीट आरक्षियों के साथ गोष्ठी की। उन्होंने आवश्यक निर्देश। डीआईजी ने निर्देश दिए कि सभी अपने-अपने बीट क्षेत्र में जाकर प्रार्थना पत्रों की जांच करें व बीट क्षेत्र में आने वाले गांवों मे महिलाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुनें।
विज्ञापन




डीआईजी शलभ माथुर ने कहा कि सभी महिला बीट पुलिस अधिकारी प्रत्येक फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक से सुनें। उनसे सौम्य व्यवहार कर उनकी शिकायत/समस्या का समाधान अविलंब किया जाना चाहिए। महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले प्रमुख कस्बों, बाजारों, स्कूल-कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों व बैंकों के आसपास निरंतर भ्रमणशील रहकर चेकिंग करने के लिए महिलाओं से संबंधित अपराधों के बारे में अपने बीट क्षेत्र में जागरूक करने व छात्राओं/महिलाओं को उनके सुरक्षार्थ व सहायता हेतु शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।एसपी देवेश कुमार पांडेय, एएसपी अशोक कुमार सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed