फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Colony operators sitting in a tent in Tappal fled

Aligarh News: टप्पल में टेंट लगाकर लोगों को झांसा देने बैठे कॉलोनी संचालक भागे, 11 कार सीज

Mon, 29 Sep 2025 01:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 29 Sep 2025 01:59 AM IST
सार

यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र में किसी भी तरह की कॉलोनी काटना अवैध है लेकिन इसके बावजूद खैर तहसील के अंदर कॉलोनी संचालकों द्वारा आए दिन एसडीएम व तहसीलदार की बिना अनुमति से बैनामे कराए जाते हैं, कई बार इन वाहनों को यमुना एक्सप्रेस वे पर खड़ा कर दिया जाता है जोकि हादसे का कारण बनते हैं।

विज्ञापन
Colony operators sitting in a tent in Tappal fled
थाने में खड़ीं सीज कार - फोटो : पुलिस

विस्तार

टप्पल में यमुना विकास प्राधिकरण की जमीन पर टेंट लगाकर लोगों को झांसा देने वाले कॉलोनी संचालकों के खिलाफ टप्पल पुलिस ने एक बार फिर कड़ी कार्रवाई की। पुलिस को देखकर यह लोग भाग छूटे, पुलिस ने मौके से 11 कारों को सीज किया है ।

विज्ञापन


पुलिस को जानकारी मिली कि 27 व 28 सितंबर के दिन कुछ कॉलोनी मालिक अपनी टीम के साथ टेंट लगाकर बाहर के निवेशकों को जमीन के नाम पर ठगने का काम करते हैं। इस पर टप्पल पुलिस ने रविवार दोपहर यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे अचानक छापा मारा, जहां कॉलोनी संचालकों ने बाहर के निवेशकों को लुभाने के लिए टेंट लगाकर लंच और कुछ प्रभावी योजनाओं का होर्डिंग लगा रखे थे। मौके पर पुलिस आते देख कॉलोनी संचालक और कर्मचारी सभी सामान छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


एनसीआर से लाते हैं ग्राहक
थाना प्रभारी अरुण बाल्यान ने बताया कि मौके से 11 चार पहिया वाहन मिले हैं, उन्हें सीज कर दिया गया है और चेतावनी दी गई है कि आगे से इस तरह का कार्य करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इन गाड़ियों का इस्तेमाल एनसीआर से ग्राहकों को लाने व ले जाने के लिए किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र में किसी भी तरह की कॉलोनी काटना अवैध है लेकिन इसके बावजूद खैर तहसील के अंदर कॉलोनी संचालकों द्वारा आए दिन एसडीएम व तहसीलदार की बिना अनुमति से बैनामे कराए जाते हैं, कई बार इन वाहनों को यमुना एक्सप्रेस वे पर खड़ा कर दिया जाता है जोकि हादसे का कारण बनते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed