{"_id":"64de0aaf7ca59325d409cc38","slug":"colonies-being-built-indiscriminately-without-a-map-in-hathras-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बिना नक्शे के धड़ल्ले से बन रही कॉलोनियां, डीएम ने तलब की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बिना नक्शे के धड़ल्ले से बन रही कॉलोनियां, डीएम ने तलब की रिपोर्ट
Thu, 17 Aug 2023 05:26 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 17 Aug 2023 05:26 PM IST
सार
डीएम ने एडीएम, नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र को निर्देश दिए हैं कि विनियमित क्षेत्र में कितनी कालोनियों के नक्शे पास हैं और कितने नक्शे पास होने के लिए प्रक्रिया में हैं, संबंधी रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। वहीं जिन कॉलोनियों ने नक्शा पास किए हैं, उनका ब्यौरा भी उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
हाथरस डीएम अर्चना वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विनियमित क्षेत्र हाथरस में अनेक नवीन कालोनियां नियम विरुद्ध तरीके से विकसित हो रही हैं, जिसके लिए कालोनाइजर्स द्वारा किसी भी सक्षम स्तर से कोई भी अनुमति नहीं ली जा रही है, जिससे राजस्व की काफी हानि हो रही है। इसे लेकर डीएम अर्चना वर्मा ने निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
डीएम ने एडीएम, नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र को निर्देश दिए हैं कि विनियमित क्षेत्र में कितनी कालोनियों के नक्शे पास हैं और कितने नक्शे पास होने के लिए प्रक्रिया में हैं, संबंधी रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। वहीं जिन कॉलोनियों ने नक्शा पास किए हैं, उनका ब्यौरा भी उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि महायोजना के अन्तर्गत प्रस्तावित सार्वजनिक भूमि एवं अन्य प्रयोजनों हेतु आरक्षित भूमि के दुरुपयोग की सम्भावना भी प्रबल बनी हुई है। उक्त कॉलोनियों के स्वामियों द्वारा अनाधिकृत रूप से कॉलोनी बना दी जाती हैं। कॉलोनियों में कोई सुविधा भी नहीं दी जाती है, जिससे आए दिन नगर के व्यक्तियों द्वारा नाली, सड़क, जलभराव जैसी अनेक समस्याओं के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिसके कारण जनसामान्य को समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
डीएम ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति बिना नक्शा पास किए हुए अथवा अवैध कालोनी में प्लॉट क्रय न करें। जो कालोनी नियमानुसार एवं विधिवत रूप से विकसित की जा रही हों, उसमें ही प्लॉट क्रय करें।