{"_id":"677f62c9e60fd8231508c827","slug":"collision-of-two-bikes-on-agra-aligarh-highway-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathars News: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathars News: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवक घायल
Thu, 09 Jan 2025 11:16 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:16 AM IST
सार
गांव सठिया निवासी उत्तम अपने एक साथी के साथ बाइक से सब्जी मंडी आया था। लौटते समय सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सासनी के आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित सब्जी मंडी में 8 जनवरी शाम दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन युवक घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया, वहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
8 जनवरी शाम गांव सठिया निवासी उत्तम अपने एक साथी के साथ बाइक से सब्जी मंडी आया था। लौटते समय सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में उत्तम और दूसरी बाइक पर सवार अमजिद, तालिब निवासी बिजलीघर घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया, वहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस की सूचना पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन