फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cold storage watchman had committed suicide

Hathras News: कोल्ड स्टोरेज के चौकीदार ने की थी आत्महत्या

Mon, 05 May 2025 01:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 05 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Cold storage watchman had committed suicide
क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर स्थित सत्यम कोल्ड स्टोरेज में तैनात गांव गढ़ी खंजमा निवासी 42 वर्षीय चौकीदार राजकुमार ने शुक्रवार की रात को आत्महत्या की थी। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हुआ है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि गांव गढ़ी खंजमा निवासी राजकुमार इस कोल्ड स्टोरेज पर चौकीदार थे। शुक्रवार की रात को उनका शव कोल्ड स्टोरेज के ऊपर के चैंबर में गमछे के फंदे से लटका मिला था। शव मिलने के बाद उनके परिजनों और ग्रामीणों ने काफी हंगामा किया था। पुलिस ने रात में ही उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शनिवार दोपहर को शव आने से पहले उनके परिजनों ने सत्यम कोल्ड स्टोरेज के सामने सादाबाद-जलेसर मार्ग पर जाम लगाया था और बाद में वह यहीं पर धरने पर बैठ गए थे। परिजनों ने कोल्ड स्टोरेज मालिकों और कर्मचारियों पर हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद गांव में शव आने पर फिर हंगामा हुआ था। एसडीएम संजय कुमार और कार्यवाहक सीओ श्यामवीर सिंह ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत किया था। शनिवार की देर रात राजकुमार के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया था। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि चौकीदार के शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल ने किया था। रिपोर्ट में मौत का कारण लटककर मौत होना आया है। कोतवाली पुलिस इस मामले में वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




चौकीदार के परिवार के सामने खड़ी हुई भरण-पोषण की समस्या

गांव गढ़ी खंजमा निवासी चौकीदार राजकुमार ने अपने पीछे पत्नी सुमन, बड़ी पुत्री मोनिका, छोटी पुत्री राधे और एक पुत्र श्यामू का बिलखते हुए छोड़ा है। राजकुमार पांच भाई हैं। सभी अलग-अलग रहते हैं। अब राजकुमार के परिवार के भरण-पोषण की पूरी जिम्मेदारी उनकी पत्नी के कंधों पर आ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण आत्महत्या आने के बाद परिवार को सरकारी मदद मिलने की उम्मीद भी खत्म हो गई है। राजकुमार की बड़ी पुत्री पढ़ने में होशियार है। उसने इस साल नवोदय विद्यालय में 12वीं की परीक्षा दी है। छोटी बेटी कक्षा नौ एवं बेटा कक्षा आठ में पढ़ता है। पत्नी के सामने यह सवाल खड़ा हो गया है कि वह अकेले कैसे परिवार की जिम्मेदारी उठा पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed