फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Coal in Train Caught fire in Hathras

मालगाड़ी की बोगी में सुलगा कोयला, रोकी गई ट्रेन

Wed, 07 Feb 2018 12:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Wed, 07 Feb 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
Coal in Train Caught fire in Hathras
हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की बोगी में सुलगते कोयले को बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : amar ujala
मुगलसराय से पंजाब के लहरा मोहब्बत तक कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी की एक बोगी से हाथरस जंक्शन स्टेशन पर मौजूद एक यात्री ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे धुआं उठता देखा तो स्टेशन मास्टर को बताया। इसके बाद ट्रेन को रुकवाकर ओएचई काटकर दमकल की मदद से आग बुझाई गई। मालगाड़ी की बोगी में आग की खबर पर डीएम अमित कुमार सिंह और एसपी घुले सुशील चंद्रभान भी मौके पर पहुंच गए। तीन घंटे बाद इस बोगी को अलग कर ट्रेन को रवाना कर दिया गया। 
विज्ञापन


स्टेशन मास्टर पवन कुमार के मुताबिक मालगाड़ी दोपहर करीब 11 बजे स्टेशन से गुजरने वाली थी, लेकिन इसके पीछे आ रही एक एक्सप्रेस ट्रेन को निकालने के लिए मालगाड़ी को प्लेटफार्म नंबर तीन पर रोका गया था। यहां ईएमयू के इंतजार में बैठे कुछ यात्रियों ने बोगी (संख्या 100995) से धुआं निकलते देखा और उन्हें बताया। स्टेशन मास्टर ने रेलवे अधिकारियों के अलावा पुलिस को सूचना दी। दमकल को बुलाया गया।
विज्ञापन


ट्रेन को लूप लाइन पर खड़ा कराकर दमकल के आने तक रेल कर्मियों को सुलगते कोयले पर पानी डालने के काम में लगा दिया गया। इसके बाद दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए। धुआं उठना बंद न होने पर डिब्बे को मालगाड़ी से अलग कर लिया गया और फिर दोबारा आग बुझाने का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर भी धुआं जब बंद नहीं हुआ तो बोगी के ऊपर के अलावा निचले दरवाजों को खोलकर नीचे से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की गई। इसके बाद भी मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कोई रिस्क नहीं लिया और रेलवे के आला अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर आग वाली बोगी को मालगाड़ी के साथ न भेजने की बात कही। रेलवे अधिकारियों के हामी भरने पर बोगी को हटाकर बाकी ट्रेन को दोपहर करीब दो बजे रवाना कर दिया गया। 

ओएचई काटना भूले रेलकर्मी, हादसा टला 
हाथरस। बोगी की आग बुझाने में जुटे रेलवे कर्मचारी दमकल के पहुंचने पर ओएचई काटना भूल गए। आधे घंटे तक दमकल कर्मचारी ओएचई लगे रहने पर भी बोगी में पानी डालते रहे। ऐसे में उच्च क्षमता वाले करंट से बड़ा हादसा हो सकता था। कई की जान जा सकती थी। जब कुछ लोगों ने इस बारे में रेलवे अधिकारियों को उनकी गलती याद दिलाई तो आनन-फानन में ओएचई काटी गई। 

बीते साल भी दो बार सुलगा कोयला 
हाथरस। बीते साल भी दो बार मालगाड़ी में लदा कोयला सुलगा था। बीते साल 25 मई और 18 जुलाई को मालगाड़ी में लदे कोयले के सुलगने पर दमकल को बुलाकर आग बुझाई गई थी। एक बार ट्रेन के पहियों में चिंगारी उठने पर भी ट्रेन को रोका गया था। 

बोले अधिकारी -
तेज रफ्तार मालगाड़ी में रगड़ खाने से कोयला सुलगने लगा और बोगी से धुआं निकलने लगा। बोगी में आग की लपटें नहीं उठ रही थीं, केवल धुआं ही निकल रहा था। उस बोगी को हटाकर बाकी ट्रेन को कुछ देर बाद ही रवाना कर दिया गया। 

- अमित कुमार सिंह, जिलाधिकारी

मालगाड़ी की बोगी में आग की सूचना पुलिस को मिली थी। हाथरस जंक्शन पुलिस को तत्काल मौके पर भेजा गया था। मैं भी मौके पर गया था। दमकल की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। बोगी में आग नहीं लगी थी, केवल कोयला सुलगने से धुआं उठ रहा था। 
- घुले सुशील, पुलिस अधीक्षक 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed