Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   CMO lied on staff shortage...Deputy Chief Minister angry

Hathras News: स्टाफ की कमी पर सीएमओ ने बोला झूठ...उपमुख्यमंत्री नाराज

Thu, 01 May 2025 01:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
CMO lied on staff shortage...Deputy Chief Minister angry
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते  उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक - फोटो : samvad
जिले अस्पतालों में चिकित्सकों और स्टाफ की कमी है, लेकिन सवाल उठने पर लगातार स्टाफ की मांग विभाग से करने की बात कहने वाले सीएमओ डा.मनजीत सिंह ने उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से भी यही झूठ बोल दिया। पाठक ने उपनिदेशक स्वास्थ्य को फोन मिलाया तो इस झूठ की कलई खुल गई। उन्हें बताया गया कि हाथरस से कोई मांग नहीं की गई। इस पर उपमुख्यमंत्री ने सीएमओ से नाराजगी जताई। उन्हें और डीएम को रिक्त पदों पर संविदा पर भर्ती करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दरअसल, उपमुख्यमंत्री बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सासनी का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी की तो सीएमओ डॉ.मनजीत सिंह ने बताया कि जिले में चिकित्सकों और स्टाफ की कमी है। इस पर उपमुख्यमंत्री ने पूछा कि क्या आपने मांग की है। इस पर सीएमओ ने बताया कि पत्र लिखा है। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने मौके से ही उपनिदेशक से मोबाइल फोन पर बात की, उधर से बताया गया कि हाथरस से कोई मांग नहीं आई है। न ही स्टाफ की कमी के संबंध में कोई पत्र आया है।
विज्ञापन


सीएमओ से पूछा कि एक दिन में कितने मरीजों को एंबुलेंस की सुविधा दी जा रही है। उन्हें बताया गया कि एक एंबुलेंस से प्रतिदिन 10 मरीजों को लाया-ले जाया जाता है। इस जवाब से डिप्टी सीएम संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने डीएम को निर्देश दिए कि एंबुलेंस कर्मियों की तत्काल जांच की जाए और उसकी इसकी रिपोर्ट शीघ्र लखनऊ भिजवाएं, जिससे लापरवाही मिलने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण से पहले उपमुख्यमंत्री ने गारद की सलामी ली। बाद में सीएचसी परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सीएमओ से जिले में सीएचसी, पीएससी और जन आरोग्य मंदिर के बारे में जानकारी ली। सीएचसी पर कंडम सामान व उपकरणों के बारे में पूछने पर उन्हें बताया गया कि एंबुलेंस कंडम है। उन्होंने तत्काल इसकी नीलामी कराकर इसे बेचने के निर्देश दिए। इस मौके पर बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह, अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, सांसद हाथरस अनूप वाल्मीकि, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज, डीएम राहुल पांडेय, एसपी चिरंजीवनाथ सिंहा, एसडीएम प्रज्ञा यादव, सीओ योगेंद्रकृष्ण नारायण आदि मौजूद थे



मरीज को बाहर की दवा लिखने

वाले चिकित्सकों पर होगी कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने हिदायत दी कि यदि किसी भी मरीज को कोई भी चिकित्सक बाहर की दवा लिखता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएचसी की इमरजेंसी में पांच मरीज भर्ती मिले, उन्होंने उनका हाल भी जाना। 10 टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार की टोकरी और 10 लोगों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए।






पुलिस भर्ती मेडिकल बोर्ड को

भंग कर नया बनाने के निर्देश

ब्रजेश पाठक ने पूछा कि हाथरस में पुलिस भर्ती मेडिकल बोर्ड को खामियां मिलने पर भंग करने के निर्देश दिए गए थे। क्या उसकी जगह नया मेडिकल बोर्ड बना दिया गया है या नहीं। नहीं बना है तो तत्काल नया बोर्ड गठित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed