फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Clourish due to viral fever, patients in hospitals

हाथरस: पल-पल बदल रहा मौसम, अस्पतालों में बढ़ रहे मरीज

Tue, 19 Sep 2023 12:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Tue, 19 Sep 2023 12:06 AM IST
सार

थोड़ी सी चूक लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही है। ऐसे में लापरवाही के चलते उल्टी-दस्त, पेट दर्द, एलर्जी व डायरिया जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में लोग आ रहे हैं।

विज्ञापन
Clourish due to viral fever, patients in hospitals
डेंगू पीड़ित मिलने के बाद महमूदपुर ब्राह्मणान में शिविर लगाते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : स्वास्थ्य विभाग

विस्तार

पल-पल बदल रहा मौसम लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है। कभी पारा चढ़ने तो कभी पारा गिरने की वजह से मौसम के अलग-अलग रंग दिखाई दे रहे हैं। इस कारण लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल से लेकर निजी चिकित्सकों के यहां मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। वायरल बुखार के अलावा उल्टी-दस्त, बुखार, पेट दर्द और त्वचा संबंधी बीमारियों की चपेट में बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं।

विज्ञापन


थोड़ी सी चूक लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही है। ऐसे में लापरवाही के चलते उल्टी-दस्त, पेट दर्द, एलर्जी व डायरिया जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में लोग आ रहे हैं। एक दिन के अवकाश के बाद जब सोमवार को बागला जिला अस्पताल खुला तो सुबह से ही बड़ी संख्या में विभिन्न बीमारियों से पीडि़त मरीज पहुंचे। सुबह से ही अस्पताल में मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया। पर्चा, दवा काउंटर व पैथोलॉजी लैब पर मरीजों व तीमारदारों की लंबी-लंबी कतारें लगी रही। ऐसा ही कुछ हाल ओपीडी का बना रहा।
विज्ञापन


ओपीडी में चिकित्सकों के कक्ष पूरी तरह से मरीजों से भरे रहे। काफी देर इंतजार करने के बाद मरीजों का नंबर आया। तब कहीं जाकर मरीजों ने डॉक्टर को दिखाया। ऐसा ही कुछ हाल इन दिनों शहर के प्राइवेट चिकित्सालयों का है। जहां सुबह से शाम तक मरीजों की लाइन लगी हुई है। मरीज प्राइवेट चिकित्सकों के यहां पर्चा व दवाई के नाम पर मौटा पैसा खर्च कर रहे हैं। जिससे वह जल्द से जल्द ठीक को सकें। इस मौसम का अप्रशिक्षित चिकित्सक भी फायदा उठा रहे हैं। ग्रामीण अंचल में अप्रशिक्षित चिकित्सक लोगों की जान से खिलवाड़ करने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर दिन ओपीडी में डेढ़ हजार से अधिक मरीज अलग-अलग बीमारी के आ रहे हैं। सभी को परामर्श और दवा उपलब्ध कराई जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर मरीजों की जांच भी कराई जा रही हैं। लोगों से अपील है कि मौसम में आ रहे बदलाव को देखते हुए अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही सेहत पर असर डाल सकती है। -डॉ. सूर्यप्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed