{"_id":"644d48e93fd1513984072a25","slug":"clouds-remained-the-weather-became-pleasant-due-to-drizzle-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: छाये रहे बादल, बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, दिनभर चली ठंडी हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: छाये रहे बादल, बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, दिनभर चली ठंडी हवा
Sat, 29 Apr 2023 10:12 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 29 Apr 2023 10:12 PM IST
सार
इन-दिनों मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। कभी तेज धूप और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है तो कभी मौसम में नमी होने से लोग गर्मी से राहत की सांस लेते हैं। शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादलों का पहरा रहा। इससे दोपहर को भी तेज धूप नहीं निकली।
विज्ञापन
छाए रहे बादल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस में मौसम ने शनिवार को फिर करवट बदली। दोपहर से बादल छाये रहे। शाम को बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया। ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई।
विज्ञापन
इन-दिनों मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। कभी तेज धूप और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है तो कभी मौसम में नमी होने से लोग गर्मी से राहत की सांस लेते हैं। शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादलों का पहरा रहा। इससे दोपहर को भी तेज धूप नहीं निकली।
विज्ञापन
इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। पूरे दिन ठंडी हवा चलती रही। शाम को हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। पूरे दिन ठंडी हवाओं से मौसम खुशनुमा बना रहा। मौसम सुहाना होने से लोग घरों से बाहर निकले। बाजारों में भी रौनक बनी रही।
विज्ञापन