फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Clothes of similar brands are being sold from well known companies

Hathras News: कपड़े की दुकानों पर छापा, स्टॉक जब्त, नामी कंपनी से मिलते-जुलते ब्रांड के बेचे जा रहे कपड़े

Wed, 17 Jan 2024 09:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 17 Jan 2024 09:54 PM IST
सार

सियाराम कपड़ों की कंपनी को हाथरस के सादाबाद में उसके नाम से मिलते-जुलते कपड़े बेचने की शिकायत मिली थी। कंपनी ने कपड़ों की दुकानों पर छापा मारा। एक दुकान पर सिवाराम नाम के कपड़े मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया।

विज्ञापन
Clothes of similar brands are being sold from well known companies
सादाबाद में छापा मारकर सियाराम कंपनी के नकली कपड़े दिखाते मैनेजर - फोटो : संवाद

विस्तार

देश की प्रसिद्ध कपड़ा कंपनी सियाराम की तीन सदस्यीय टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ 17 जनवरी को हाथरस में सादाबाद के मुख्य बाजार में तीन कपड़ा विक्रेताओं की दुकानों पर छापा मारा। छापे के दौरान एक दुकान पर कंपनी के मिलते-जुलते नाम की पैकिंग में बिक रहे कपड़ों के कार्टन व अन्य सामग्री को जब्त कर लिया गया। कार्रवाई से कपड़ा विक्रेताओं में खलबली मची रही। 

विज्ञापन


कंपनी के प्लांट हेड सुरेंद्र पाटिल ने बताया कि सूचना मिली थी कि सादाबाद में कुछ कपड़ा विक्रेताओं द्वारा सियाराम कंपनी से मिलते-जुलते नामों के कपड़े बेचकर ग्राहकों को गुमराह किया जा रहा है। कुछ जगह तो हूबहू सियाराम के नाम से घटिया ब्रांड के कपड़े बेचे जा रहे हैं। सूचना पर तीन दुकानों पर छापा मारा गया। दो दुकानों पर कुछ नहीं मिला, जबकि एक दुकान पर सियाराम नाम से मिलते-जुलते नाम की पैकिंग में कपड़ों का स्टॉक मिला। 
विज्ञापन


सियाराम कंपनी से मिलते जुलते ट्रेड मार्क सिवाराम का उपयोग किया जा रहा था। यह बिल्कुल सियाराम की तरह लग रहे थे। उन्होंने बताया कि दुकान से कपड़े को जब्त कर सील किया गया है और कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया गया है। उन्होने बताया कि किसी भी कंपनी के ट्रेड मार्क से मिलते जुलते नाम का उपयोग करना वाइलेशन ऑफ ट्रेड मार्क कहलाता है। जानकारी मिलने पर कई व्यापारी सादाबाद कोतवाली पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed