फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Clerk of Hathras CMO office arrested red handed while taking bribe

Hathras News: सीएमओ कार्यालय की महिला लिपिक पांच हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 02 Feb 2026 02:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 02 Feb 2026 02:04 PM IST
सार

हाथरस सीएमओ कार्यालय में महिला क्लर्क को एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपये मांग रही थी और 15 दिन से परेशान कर रही थी। 

विज्ञापन
Clerk of Hathras CMO office arrested red handed while taking bribe
लाल जैकेट में बाबू बबिता चौहान को ले जाती एंटी करप्शन टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने 2 फरवरी दोपहर सीएमओ कार्यालय में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात महिला लिपिक बबीता चौहान को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जिस समय टीम ने यह कार्रवाई की, उस समय सीएमओ डॉक्टर राजीव राय भी अपने कार्यालय में मौजूद  थे। 

विज्ञापन


सिकंदराराऊ के रहने वाले प्रशांत परमार ने हाल ही में बी-फार्मा कोर्स किया है। कोर्स को करने के बाद उन्हें सरकारी अस्पताल में तीन माह की इंटर्नशिप करनी थी। सिकंदराराऊ सीएचसी पर इंटर्नशिप के लिए उन्होंने सीएमओ कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया था। प्रशांत आरोप है कि इसके लिए वरिष्ठ लिपिक बबीता चौहान ने उनसे सात हजार रुपये मांगे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह पिछले 15 दिनों से सीएमओ कार्यालय के चक्कर काट रहे थे और 500  रुपये देने के लिए भी तैयार थे, लेकिन बाबू अपनी जिद पर अड़ी थीं। वह फाइल आगे नहीं बढ़ा रही थीं। परेशान होकर प्रशांत ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम से संपर्क किया। इसके बाद उन्हें ट्रैप करने की रणनीति बनाई गई। पांच हजार रुपये बात तय हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2 फरवरी की दोपहर 12.30 बजे प्रशांत सीएमओ कार्यालय पहुंचा और भू-तल पर ही मुख्य गेट के सामने स्थित कार्यालय में बैठी महिला बाबू के हाथ में पांच हजार रुपये दे दिए। महिला ने काम करने का आश्वासन दे दिया। प्रशांत के बाहर आते ही टीम अंदर पहुंच गई और वीडियो बनाते हुए महिला को हिरासत में ले लिया। 
महिला से पांच-पांच सौ के वही नोट बरामद किए गए, जो प्रशांत ने दिए थे। 

उन पर लगे केमिकल की जांच के लिए हाथ भी धुलवाए गए। टीम उसे लेकर पहले महिला थाने, फिर कोतवाली हाथरस गेट पहुंची। थाना एंटी करप्शन प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैप टीम प्रभारी दिनेश उपाध्याय ने कोतवाली हाथरस गेट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आगे वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed