फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   clerk caught taking bribe suspended

Hathras News: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू निलंबित, पूरे दिन विभाग में रहीं चर्चाएं

Fri, 28 Jun 2024 10:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 28 Jun 2024 10:11 PM IST
सार

27 जून को यहां पहुंची विजिलेंस की टीम ने रमनपुर स्थित बीएसए कार्यालय से डायट को जाने वाले मार्ग से बाबू देवेंद्र सिंह को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे-हाथ दबोच लिया था। विजिलेंस की टीम उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ आगरा ले गई थी।

विज्ञापन
clerk caught taking bribe suspended
रिश्वत के आरोप में पकड़ा गया बाबू - फोटो : पुलिस

विस्तार

उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) आगरा द्वारा 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किए बेसिक शिक्षा विभाग के बाबू देवेंद्र सिंह को 28 जून में जेडी माध्यमिक शिक्षा परिषद अलीगढ़ ने निलंबित कर दिया। दूसरी ओर बाबू के पकड़े जाने के बाद बीएसए कार्यालय के कर्मचारियों में खलबली मची रही और सन्नाटा पसरा रहा। विजिलेंस की कार्रवाई को लेकर हर कोई चर्चा करता नजर आया।

विज्ञापन


बता दें कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के शहर के रमनपुर स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में देवेंद्र सिंह लिपिक पद पर तैनात हैं। कुछ समय से वह अटैचमेंट पर बीएसए कार्यालय में काम कर रहे थे। एक शिक्षक द्वारा लिपिक देवेंद्र सिंह पर 30 हजार रुपये की घूस मांगे जाने की शिकायत उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) आगरा से शिकायत की गई थी। 
विज्ञापन


शिकायत पर 27 जून को यहां पहुंची विजिलेंस की टीम ने रमनपुर स्थित बीएसए कार्यालय से डायट को जाने वाले मार्ग से बाबू देवेंद्र सिंह को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे-हाथ दबोच लिया था। विजिलेंस की टीम उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ आगरा ले गई थी। अब 28 जून को संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा परिषद अलीगढ़ मंडल मनोज गिरी ने लिपिक देवेंद्र को निलंबित कर दिया। जेडी द्वारा की गई कार्रवाई से अन्य कर्मचारियों में खलबली मची हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर विजिलेंस द्वारा बाबू को गिरफ्तार किए जाने के बाद 28 जून को बीएसए कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारियों में खलबली मची रही। कार्यालय में पहुंचे कर्मचारी लिपिक को विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार किए जाने को लेकर समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर को लेकर चर्चा करते नजर आए। कर्मचारी एक-दूसरे से बाबू की गिरफ्तारी को लेकर बात करते रहे।

विजिलेंस द्वारा बाबू को गिरफ्तार किए जाने के बारे में उन्हें 27 जून रात को जानकारी प्राप्त हुई थी। आरोपी बाबू को निलंबित कर दिया है।-मनोज गिरी, जेडी, माध्यमिक शिक्षा परिषद, अलीगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed