फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cleanliness campaign will start in wards of city

शहर के वार्डों में चलेगा विशेष सफाई अभियान

Wed, 23 Sep 2020 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaign will start in wards of city
शहर को स्वच्छता के मामले में बीते दिनों अच्छा स्थान मिला है। स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर की रैंकिंग को और सुधारने के लिए वार्डों में रोस्टर के हिसाब से विशेष सफाई अभियान चलेगा। इसके लिए रोस्टर तैयार हो चुका है। अभियान के दौरान नगर पालिका के अधिकारी खुद मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि नगर पालिका द्वारा शहर के वार्डों में स्वच्छता के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह के साथ नोडल अधिकारियों की देखरेख में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच गंदगी भारत छोड़ो अभियान को गति देने के लिए शहर के वार्डों में विशेष सफाई अभियान और गति पकड़ेगा। इसके लिए सफाई का रोस्टर तैयार किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक रोस्टर के हिसाब से सफाई होगी।
विज्ञापन

इस प्रकार होगी वार्डों में सफाई
24 सितंबर को वार्ड संख्या 12 व 21, 29 सितंबर को वार्ड दो व 22, एक अक्तूबर को 17,26, आठ अक्तूबर को आठ व 16, 13 अक्तूबर को वार्ड पांच व 23, 15 अक्तूबर को वार्ड 24, 25, 22 अक्तूबर को 18 व 19, 27 अक्तूबर को 10 व 14 व छह, 29 अक्तूबर को सात 11 व 15, पांच नवंबर को 27,13, 10 नवंबर को दो व चार, 12 नवंबर को तीन व एक, 19 नवंबर को कांशीराम टाउनशिप में सफाई अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed