फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cleaning workers protested against honorarium less than minimum wage

Hathras News: न्यूनतम मजदूरी से कम मानदेय का सफाई कर्मियों ने किया विरोध

Fri, 20 Dec 2024 01:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 20 Dec 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Cleaning workers protested against honorarium less than minimum wage
नगर पालिका में कार्यरत आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों ने न्यूनतम से कम मानदेय देने का विरोध किया। कर्मियों ने इस संबंध में नगर पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के नाम कर अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और 72 घंटे में मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

अध्यक्ष जॉनी राज ने बताया कि नगर पालिका द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 की अवधि में सफाई मजदूरों को 388 व चालकों को 412 रुपये प्रतिदिन मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है। नए शासनादेश के तहत श्रम विभाग द्वारा सफाई कर्मियों के मानदेय में वृद्धि करते हुए 412 सफाईकर्मी व 507 रुपये चालकों के निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

मजदूरी के आधार पर नगर पालिका द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 की अवधि के लिए आउटसोर्सिंग पर सफाई मजदूरों व चालकों की आपूर्ति के लिए निविदा मांगी गई थी, लेकिन इस निविदा में बाधा उत्पन्न की जा रही है। कर्मचारियों ने मांग की कि निविदा को लागू किया जाए, जिससे सभी सफाई कर्मियों को न्यूनतम मजदूरी का अनावश्यक नुकसान न झेलना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मियों ने वर्तमान में पालिका में संचालित एक कंपनी द्वारा अवैध रूप से 60 सफाई कर्मियों का वेतन निकालने के संबंध में शिकायती पत्र भी दिया है। मांग की कि इस मामलों को गंभीरता से लिया जाए। इस मौके पर सौरव चौहान, विष्णु कुमार, स्थानीय निकाय से अनिकेत वाल्मीकि, अर्जुन वाल्मीकि, गोलू वाल्मीकि, विशाल चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed