फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cleaning of water bodies will fill the pond

जलस्रोतों की सफाई होगी, तालाब भरेंगे

Thu, 28 Apr 2016 11:12 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Apr 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। जिले में लगातार गिरते भूजल स्तर की रोकथाम के लिए अब जिला प्रशासन भी गंभीर दिखाई दे रहा है। जलस्रोतों को दुरुस्त करने का ख्याल आ गया है। डीएम ने इस संबंध में शीघ्र ही जिले के सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर जलस्रोतों की सफाई कराने की योजना तैयार की है, जिससे वर्षाकाल में बारिश के पानी को बहने से रोककर जलस्तर में सुधार किया जा सके। उन्होंने जिले की सभी ग्राम पंचायतों में तालाब-पोखरों में पानी भरवाने के भी राजस्व कर्मियों को सख्त आदेश दिए हैं, जिससे गर्मी के मौसम में पशु-पक्षियों की पानी के अभाव में मौत नहीं हो। वाटर रिचार्जिंग के उपायों को लेकर भी ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र में जागरूकता फैलाने की योजना है।
विज्ञापन

भूजल स्तर में गिरावट जिले की बड़ी समस्या बनकर सामने आ रही है। जिले में जहां जलस्रोत लगातार खराब हो रहे हैं। वही भूमि में स्थित जलस्रोत भी लगातार सूख रहे हैं। इसका प्रमाण यह है कि जिले में बड़ी संख्या में हैंडपंप जलस्तर नीचे चले जाने के कारण खराब हो गए हैं। लगातार लोग इन हैंडपंपों को सही कराने की मांग करते हुए जिलास्तरीय अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं। लेकिन जिला प्रशासन कोई बजट न होने के कारण इन हैंडपंपों को सही नहीं करा पा रहा है, जिससे ग्रामीण इलाकों में पानी की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। यही नहीं नलकूप और सबमर्सिबल की बोरिंग भी लगातार फेल हो रही हैं, जिससे हालात लगातार बिगड़ रहे हैं।
विज्ञापन

इन हालात को देखते हुए डीएम ने अब जिले के सभी तालाबों की सफाई मनरेगा से कराने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही पुराने कुओं की सफाई कराने के आदेश भी दिए हैं। जिससे जिले में पीने के पानी की समस्या का कुछ हद तक समाधान किया जा सके। ग्रामीण क्षेत्र के पशु पालक किसानों को अपने मवेशियों को पानी पिलाने में कोई दिक्कत नहीं हों। इसके लिए तालाब-पोखरों में ग्राम पंचायतों के माध्यम से पानी भरवाने की भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभी ग्राम पंचायतों और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह जलस्रोतों की सफाई कराके उनमें साफ-सुथरा पानी भरवाने का इंतजाम करें, ताकि गर्मी में मवेशियों के पीने के पानी की समस्या नहीं हो।
-एके सिंह, डीएम हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed